Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

वायरल

"भाजपा सरकार शिक्षा विरोधी है" — राममिलन भारती का बड़ा हमला, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल!
#वायरल #ब्रेकिंगनेवस #Viral #Siddharthnagar #UPNews #BJP #Education #RamMilanBharti #Politics #HindiNews #KapilvastuNews18 #TrendingNews #LatestNews

"भाजपा सरकार शिक्षा विरोधी है" — राममिलन भारती का बड़ा हमला, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल! #वायरल #ब्रेकिंगनेवस #Viral #Siddharthnagar #UPNews #BJP #Education #RamMilanBharti #Politics #HindiNews #KapilvastuNews18 #TrendingNews #LatestNews

Naugarh, Siddharthnagar | Jul 28, 2026

भोजीपुरा पुलिस ने 72 घंटे में किया हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार
बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस और एसओजी टीम ने 24 जुलाई को परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर हुई सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान और साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने वाले उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, खून से सने कपड़े समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को सियाराम श्रीवास्तव मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर सड़क किनारे मिला। गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे, जबकि उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन गायब थी। इस मामले में थाना भोजीपुरा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान तक पहुंची। 27 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसों की जरूरत के चलते उसने सुनसान स्थान पर ओमनी वैन से सियाराम श्रीवास्तव को टक्कर मारकर गिराया और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड और नकदी लेकर फरार हो गया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने पूरी घटना अपने पिता इम्तियाज अहमद को बताई थी। दोनों ने मिलकर हत्या में प्रयुक्त वाहन, चाकू और अन्य साक्ष्यों को छिपाने का प्रयास किया। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने इम्तियाज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सफेद रंग की ओमनी वैन, हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, सफेद गमछा, खून से सनी शर्ट, वाहन के टूटे शीशे के टुकड़े तथा ₹580 नकद बरामद किए हैं।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 553/2026 में धारा 103(1), 315, 3(5), 238 बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा सहित थाना भोजीपुरा और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#बरेलीन्यूज़लाइव
#वायरल

भोजीपुरा पुलिस ने 72 घंटे में किया हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस और एसओजी टीम ने 24 जुलाई को परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर हुई सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान और साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने वाले उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, ओमनी वैन, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, खून से सने कपड़े समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को सियाराम श्रीवास्तव मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव परसोनगला-बिबियापुर मार्ग पर सड़क किनारे मिला। गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे, जबकि उनका मोबाइल फोन और सोने की चेन गायब थी। इस मामले में थाना भोजीपुरा पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान तक पहुंची। 27 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसों की जरूरत के चलते उसने सुनसान स्थान पर ओमनी वैन से सियाराम श्रीवास्तव को टक्कर मारकर गिराया और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड और नकदी लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उसने पूरी घटना अपने पिता इम्तियाज अहमद को बताई थी। दोनों ने मिलकर हत्या में प्रयुक्त वाहन, चाकू और अन्य साक्ष्यों को छिपाने का प्रयास किया। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने इम्तियाज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सफेद रंग की ओमनी वैन, हत्या में प्रयुक्त चाकू, मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, सफेद गमछा, खून से सनी शर्ट, वाहन के टूटे शीशे के टुकड़े तथा ₹580 नकद बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 553/2026 में धारा 103(1), 315, 3(5), 238 बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा सहित थाना भोजीपुरा और एसओजी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #बरेलीन्यूज़लाइव #वायरल

Bareilly, Bareilly | Jul 27, 2026

अलकनाथ मंदिर में हिंदू महासभा ने की सप्तनाथ महाआरती, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
बरेली। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा चलाए जा रहे सप्तनाथ महाआरती अभियान के तहत सोमवार को तीसरे चरण की महाआरती अलकनाथ मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के नेतृत्व में किया गया।
महाआरती के दौरान भगवान के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सनातन धर्म की उन्नति की कामना करते हुए सामूहिक आरती में भाग लिया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सप्तनाथ महाआरती का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करना है। आगामी चरणों में भी विभिन्न नाथ मंदिरों में इसी प्रकार महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नंदकिशोर शर्मा, राजेश शर्मा, ध्रुव कश्यप, ऋषि सोनी, राजीव शर्मा, गुरु ग्रंथ शर्मा, राजेश सागर, निरंजन गंगवार, मिथलेश गंगवार, अमर सक्सेना, नकुल, बाबू सक्सेना, धर्मेंद्र सागर, रितेश सक्सेना, गुड्डू जी, शिवम शर्मा, नकुल प्रजापति, रामआशरे, प्रेम शर्मा, सुरेश कश्यप, नितिन साहू, मनोज श्रीवास्तव, कृष्णा साहू, अंश, हनी सक्सेना, सुहानी, देव एवं अनुज सहित बड़ी संख्या में हिंदू महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

#बरेलीन्यूज़लाइव
#वायरल 
#अखिलभारतहिंदूमहासभा

अलकनाथ मंदिर में हिंदू महासभा ने की सप्तनाथ महाआरती, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बरेली। अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा चलाए जा रहे सप्तनाथ महाआरती अभियान के तहत सोमवार को तीसरे चरण की महाआरती अलकनाथ मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के नेतृत्व में किया गया। महाआरती के दौरान भगवान के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सनातन धर्म की उन्नति की कामना करते हुए सामूहिक आरती में भाग लिया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सप्तनाथ महाआरती का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, एकता और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करना है। आगामी चरणों में भी विभिन्न नाथ मंदिरों में इसी प्रकार महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से नंदकिशोर शर्मा, राजेश शर्मा, ध्रुव कश्यप, ऋषि सोनी, राजीव शर्मा, गुरु ग्रंथ शर्मा, राजेश सागर, निरंजन गंगवार, मिथलेश गंगवार, अमर सक्सेना, नकुल, बाबू सक्सेना, धर्मेंद्र सागर, रितेश सक्सेना, गुड्डू जी, शिवम शर्मा, नकुल प्रजापति, रामआशरे, प्रेम शर्मा, सुरेश कश्यप, नितिन साहू, मनोज श्रीवास्तव, कृष्णा साहू, अंश, हनी सक्सेना, सुहानी, देव एवं अनुज सहित बड़ी संख्या में हिंदू महासभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। #बरेलीन्यूज़लाइव #वायरल #अखिलभारतहिंदूमहासभा

Bareilly, Bareilly | Jul 27, 2026

सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में निकली विशाल यात्रा, 5 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

#बरेली। गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को श्री हरि मंदिर से विशाल जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गौभक्त एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में देशभर में गौ संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग करते हुए गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। साथ ही जिन राज्यों में अभी तक गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लागू नहीं है, वहां भी तत्काल प्रतिबंध लगाने और कड़े कानून लागू करने की मांग उठाई गई।
अभियान के संयोजकों ने बताया कि इस ज्ञापन के साथ देशभर से एकत्रित 5 लाख लोगों के हस्ताक्षर भी राष्ट्रपति को भेजे गए हैं। उनका कहना था कि करोड़ों लोगों की आस्था गौ माता से जुड़ी है और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें राष्ट्रमाता घोषित करना चाहिए तथा गोवंश संरक्षण के लिए पूरे देश में एक समान कठोर कानून लागू करना चाहिए।
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर केंद्र सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सोनू ठाकुर, ऋषि यादव, हिमांशु पटेल, निर्दोष राठौर, आशीष शर्मा, पंकज पाठक, बिहान शर्मा, गौतम कश्यप, विजय गिरी महाराज, अमित गिरी महाराज, शैंकी सिंह, बस जयपुर गौ रक्षक सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि गो सम्मान आह्वान अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना और सरकार तक जनता की भावनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने तक अभियान लगातार जारी रहेगा।

#बरेलीन्यूज़लाइव
#वायरल
#गोसम्मान

सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण में निकली विशाल यात्रा, 5 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन #बरेली। गो सम्मान आह्वान अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत मंगलवार को श्री हरि मंदिर से विशाल जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, गौभक्त एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देशभर में गौ संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने की मांग करते हुए गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिए जाने की मांग की गई। साथ ही जिन राज्यों में अभी तक गोकशी पर पूर्ण प्रतिबंध लागू नहीं है, वहां भी तत्काल प्रतिबंध लगाने और कड़े कानून लागू करने की मांग उठाई गई। अभियान के संयोजकों ने बताया कि इस ज्ञापन के साथ देशभर से एकत्रित 5 लाख लोगों के हस्ताक्षर भी राष्ट्रपति को भेजे गए हैं। उनका कहना था कि करोड़ों लोगों की आस्था गौ माता से जुड़ी है और सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें राष्ट्रमाता घोषित करना चाहिए तथा गोवंश संरक्षण के लिए पूरे देश में एक समान कठोर कानून लागू करना चाहिए। जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांगों पर केंद्र सरकार तक जनभावनाएं पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर सोनू ठाकुर, ऋषि यादव, हिमांशु पटेल, निर्दोष राठौर, आशीष शर्मा, पंकज पाठक, बिहान शर्मा, गौतम कश्यप, विजय गिरी महाराज, अमित गिरी महाराज, शैंकी सिंह, बस जयपुर गौ रक्षक सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि गो सम्मान आह्वान अभियान का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण करना और सरकार तक जनता की भावनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने तक अभियान लगातार जारी रहेगा। #बरेलीन्यूज़लाइव #वायरल #गोसम्मान

Bareilly, Bareilly | Jul 27, 2026

न्याय की गुहार लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, विवेचक पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के लगाए गंभीर आरोप

बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र की एक पीड़िता ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने विवेचक उपनिरीक्षक विवेक चौधरी पर भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, पक्षपात और आरोपियों को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता आरती, पत्नी लोकेंद्र पाल, निवासी ग्राम सुनरासी, पुलिस चौकी नवाबपुरा खुर्द, थाना सिरौली ने मुख्यमंत्री के नाम दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि थाना सिरौली में दर्ज मुकदमा संख्या 219/2026 की विवेचना निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही। उनका कहना है कि विवेचक द्वारा उन्हें बार-बार थाने बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जबकि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।
प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवेचक ने आरोपियों से रिश्वत ली है और इसी कारण गिरफ्तारी नहीं की जा रही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके बयान और साक्ष्यों की अनदेखी की गई तथा मामले में उचित धाराएं भी नहीं लगाई गईं।
पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी विवेचक, संबंधित पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
पीड़िता ने मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

#बरेलीन्यूज़लाइव
#वायरल

न्याय की गुहार लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, विवेचक पर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के लगाए गंभीर आरोप बरेली। थाना सिरौली क्षेत्र की एक पीड़िता ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने विवेचक उपनिरीक्षक विवेक चौधरी पर भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, पक्षपात और आरोपियों को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता आरती, पत्नी लोकेंद्र पाल, निवासी ग्राम सुनरासी, पुलिस चौकी नवाबपुरा खुर्द, थाना सिरौली ने मुख्यमंत्री के नाम दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि थाना सिरौली में दर्ज मुकदमा संख्या 219/2026 की विवेचना निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही। उनका कहना है कि विवेचक द्वारा उन्हें बार-बार थाने बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जबकि आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवेचक ने आरोपियों से रिश्वत ली है और इसी कारण गिरफ्तारी नहीं की जा रही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके बयान और साक्ष्यों की अनदेखी की गई तथा मामले में उचित धाराएं भी नहीं लगाई गईं। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी विवेचक, संबंधित पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। पीड़िता ने मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। #बरेलीन्यूज़लाइव #वायरल

Bareilly, Bareilly | Jul 27, 2026

Latest वायरल News Videos - Watch the Latest News of August 1, 2026 | Public App