
RSETI प्रशिक्षण से ग्रामीण महिलाओं ने हुनर को बनाया रोजगार का जरिया, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए कदम
.
#हरदोई। बैंक ऑफ इंडिया-ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), हरदोई की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई महिलाओं ने अपने हुनर को रोजगार का माध्यम बनाते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में महिलाओं को Junior Beauty Practitioner का प्रशिक्षण देकर सौंदर्य एवं व्यक्तिगत देखभाल से संबंधित कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ब्यूटी पार्लर एवं सौंदर्य सेवाओं का कार्य शुरू किया और इसे अपनी आजीविका का साधन बनाया।
RSETI, हरदोई से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार स्थापित करने वाली महिलाओं में प्रीती सिंह पत्नी कमल सिंह, निवासी बावन रोड तत्योरा, हरदोई; श्रुति गुप्ता पत्नी पवन कुमार गुप्ता, निवासी आजाद नगर माधौगंज; नीशू चौरसिया पुत्री राजेश कुमार, निवासी टेड़िया बरहस, माधौगंज; तथा पूजा देवी पुत्री छोटे भइया, निवासी ठेहापुर, शाहाबाद शामिल हैं। इन महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल का उपयोग करते हुए ब्यूटी पार्लर एवं सौंदर्य सेवाओं का कार्य प्रारंभ किया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाते हुए नियमित आय का माध्यम विकसित किया है। इससे उन्हें अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग करने में मदद मिल रही है।
RSETI से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं की सफलता यह संदेश देती है कि उचित प्रशिक्षण, आत्मविश्वास और मेहनत के जरिए ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर को स्वरोजगार में बदलकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। संस्थान से मिला प्रशिक्षण इन महिलाओं के लिए कौशल विकास से आगे बढ़कर रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम बना है। इन महिलाओं की सफलता ग्रामीण क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा बन रही है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Sep 14, 2026