गिद्धौर के ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में DM व SP ने लिया माँ दुर्गा का आशीर्वाद || Jamui Hunt Media
गिद्धौर का दुर्गा मंदिर क्षेत्र वासियों के लिए आस्था और श्रद्धा का केन्द्र बना है। इसकी भव्यता और गौरवशाली इतिहास कई श्रद्धालुओं को अपने ओर आकर्षित करता है। ऐसे में मंगलवार देर संध्या जिलाधिकारी श्री नवीन, एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल संयुक्त रूप से गिद्धौर दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। हालांकि व्यवस्त ट्रैफिक व्यवस्था के बीच मंदिर तक पहुंचने में डीएम व एसपी के काफिले को थोड़ी सी मशक्कत हुई,लेकिन मंदिर परिसर तक आने में स्थानीय प्रशासन का बेहतर समन्वय दिखा। मौके पर थानाध्यक्ष राशि मलिक, बीडीओ ई. सुनील कुमार के अलावा समिति सचिव सुबोध सिंह आदि मौजूद रहे।
Jamui, Jamui | Oct 21, 2026