पालमपुर की सीमा चौधरी फ्रांस में करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व
एलआईसी के शैक्षिक सेमिनार के लिए चयनित, प्रदेश की एकमात्र महिला अभिकर्ता
पालमपुर
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की पालमपुर शाखा की वरिष्ठ अभिकर्ता सीमा चौधरी का 9 से 12 फरवरी 2027 तक फ्रांस में आयोजित होने वाले शैक्षिक सेमिनार के लिए चयन हुआ है। वह इस कार्यक्रम के लिए हिमाचल प्रदेश से चुनी गईं एकमात्र महिला अभिकर्ता हैं।
सीमा चौधरी पिछले 22 वर्षों से बीमा क्षेत्र में सेवाएं दे रही हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में उन्होंने पालमपुर शाखा में 1.55 करोड़ रुपये का प्रीमियम व्यवसाय अर्जित कर प्रथम स्थान हासिल किया। वह एलआईसी के प्रतिष्ठित चेयरमैन क्लब की सदस्य भी हैं।
व्यावसायिक उपलब्धियों के साथ सीमा चौधरी सामाजिक कार्यों और महिला सशक्तिकरण में भी सक्रिय हैं। वह रोटरी, हिमोत्कर्ष और इनर व्हील जैसे संगठनों से जुड़ी हैं तथा आकाशवाणी और विभिन्न मंचों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा के संगठनात्मक जिला पालमपुर की अध्यक्ष भी हैं।