मंदिर के पीछे से बाइक चोरी, सोशल मीडिया पर मदद की अपील
उरई। बुधवार को दिनदहाड़े मंदिर के पीछे से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार 2 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे के बीच विशाल मेगा मार्ट स्थित मोनी मंदिर के पीछे खड़ी बाइक चोरी हो गई।
चोरी हुई बाइक का नंबर UP 91 J 4621 बताया गया है। घटना के बाद बाइक मालिक की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर लोगों से बाइक की जानकारी मिलने पर सूचित करने की अपील की गई है।
पोस्ट में बताया गया कि बाइक के संबंध में किसी को जानकारी मिले तो दिए गए मोबाइल नंबर पर सूचना दें अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 पर जानकारी देने की अपील की गई है। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक चोर का पता लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Orai, Jalaun | Sep 3, 2026