जनता दरबार में एसपी ने सुनी आमजनों की फरियाद, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं रखीं। एसपी ने सभी फरियादियों की बातों को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों की जांच कर त्वरित एवं उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। जनता दरबार का उद्देश्य आमलोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें पुलिस प्रशासन से सीधे अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करना है।