
*बस्ती: महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह की मानवता, रास्ता भटकी मासूम को परिजनों से मिलाया, परिजनों ने की सराहना*
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश11 सितंबर 2026
आज महिला थाना जनपद बस्ती की *प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह* मय हमराह क्षेत्र भ्रमण और शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान कटेश्वर पार्क के निकट एक नाबालिग बालिका रोती हुई मिली, जहाँ काफी भीड़ एकत्र थी।
*प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह* ने तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बालिका को अपने संरक्षण में लिया और भीड़ से निकालकर महिला थाने ले गईं। थाने पर प्यार से नाम-पता पूछा तो बालिका ने बताया कि वह अपने मामा के घर ओरिजोत, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती आई थी और सुबह दुकान से टॉफी लेने गई थी, जहाँ से रास्ता भूल गई।
*डॉ. शालिनी सिंह* ने बिना देर किए कोतवाली पुलिस से संपर्क कर बालिका के परिजनों को खोजा और उन्हें महिला थाना बुलाया। कुछ ही देर में परिजन थाने पहुंचे। बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि वे सुबह से ही बच्ची को खोजते-खोजते बहुत परेशान थे। बस्ती पुलिस की मदद से उन्हें अपनी बेटी मिल गई। उन्होंने *महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह एवं महिला थाना टीम* की भूरी-भूरी प्रशंसा की और दिल से आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने भी *डॉ. शालिनी सिंह* के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। यह घटना साबित करती है कि बस्ती पुलिस सिर्फ अपराध रोकने के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों की मदद और सेवा के लिए भी हमेशा तत्पर है। खासकर महिला थाना की यह पहल बेटियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दिखाती है।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 11, 2026