जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026
*थाना वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई में हत्या का सनसनीखेज खुलासा, दो गिरफ्तार*
बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में थाना वाल्टरगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मु0अ0सं0 208/26 धारा 103(1),238(a) BNS के हत्या के मामले का सफल अनावरण करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आज समय करीब 10:20 बजे अमहट से हाईवे पर जाने वाले मोड़ से घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया।
*गिरफ्तार अभियुक्त -*
1. रामललित चौधरी पुत्र स्व0 हरिशंकर वर्मा निवासी ग्राम पनेराभारी थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र 29 वर्ष।
2. सोना देवी पत्नी स्व0 श्रीपत निवासी कौड़ीकोल थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 55 वर्ष।
*बरामदगी -*
1. दो अदद कीपैड मोबाइल
2. मृतक का पासपोर्ट, SBI बैंक की पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस
3. जामातलाशी से ₹2070 नकद
4. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP51AK4990 सफेद पैशन प्रो
*घटना का विवरण -*
दिनांक 11.09.2026 को वादी हेमन्त कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी खड़ौवा खुर्द थाना नगर ने तहरीर दी थी कि उसका भाई यशवन्त कुमार उम्र 26 वर्ष जो उ0प्र0 पुलिस आवास निगम गोरखपुर में संविदा पर नौकरी करता था, दिनांक 08.09.2026 को अपनी बाइक UP51BW6513 से मामा के लड़के अंकित के साथ ड्यूटी पर गया था। शाम 7:30 बजे नगर बाजार तक साथ आया और उसके बाद लापता हो गया। दिनांक 09.09.2026 को उसकी बाइक दुबौलिया बैरागल के किनारे और उसका शव वाल्टरगंज में धमौरा के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था।
*पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा -*
पूछताछ में अभियुक्त रामललित ने बताया कि वह सोना देवी की लड़की रीमा से प्रेम करता है। सोना देवी ने बताया कि उसकी बहन की लड़की गुड़िया को यशवंत परेशान करता है। यशवंत ने उसे शराब पिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया है और उसी वीडियो को दिखाकर उससे शारीरिक संबंध बनाता है। इससे गुड़िया की शादी नहीं हो पा रही है, जहाँ भी रिश्ता तय होता है यशवंत जाकर काट देता है। इसी से तंग आकर यशवंत को खत्म करने की योजना बनी।
योजना के तहत यशवंत को गुड़िया व शीला बहाने से घर से 300 मीटर दूर गन्ने के खेत के पास रात करीब 09 बजे ले गए। पीछे-पीछे रामललित, सोना देवी व रीमा भी पहुंच गए। वहाँ रीमा ने पीछे से यशवंत का कॉलर पकड़ कर खींचा जिससे वह पीठ के बल गिर गया। तब सोना देवी, गुड़िया, शीला और रीमा यशवंत के ऊपर चढ़ गईं ताकि वह भाग न पाए। रीमा ने हाथ से गला दबाया और बाकी तीनों सीने पर चढ़कर लात से दबाने लगीं। कुछ ही देर में यशवंत की मौत हो गई।
हत्या के बाद रामललित और रीमा ने यशवंत की लाश को बीच में लादकर उसकी ही मोटरसाइकिल से गौरा से आगे धमौरा गांव के पहले नहर के पास रोड किनारे फेंक दिया। फिर पड़िया चौराहा होते हुए कप्तानगंज होते हुए सोना देवी के घर कौड़ीकोल पहुंचे, जहाँ यशवंत की बाइक और रीमा को छोड़कर रामललित अपने घर चला आया। आज दोनों अपनी बाइक UP51AK4990 से लखनऊ भागने की फिराक में अमहट हाईवे मोड़ पर बस का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस ने दबोच लिया।
*गिरफ्तार करने वाली टीम -*
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय थाना वाल्टरगंज, निरीक्षक एसओजी टीम प्रभारी विकास यादव, प्रभारी सर्विलांस टीम उ0नि0 शेषनाथ यादव, उ0नि0 श्रीराम पाल, हे0का0 रमेश यादव, पवन तिवारी, मृत्युञ्जय कुशवाहा, का0 चन्दन, विजय कुमार, हे0का0 देवेश यादव, का0 संतोष यादव, हे0का0 मिथुन कन्नौजिया, का0 शैलेन्द्र यादव, रि0का0 शुभम यादव, मृदुल वर्मा, रि0म0का0 श्रेया सिंह थाना वाल्टरगंज।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 12, 2026