जनपद कासगंज ,उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026
*राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर SP ने परखी जिला न्यायालय की सुरक्षा, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी*
कासगंज। आज जिला न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कासगंज * ओ.पी. सिंह* द्वारा पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
एसपी ने बताया कि लोक अदालत में बड़ी संख्या में वादकारियों, अधिवक्ताओं तथा आमजन के पहुंचने की संभावना है। इसको देखते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी तरह चेकिंग की जाए, चेकिंग के पश्चात ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए तथा परिसर में सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
सुरक्षा के दृष्टिगत *ड्रोन कैमरे* के माध्यम से भी न्यायालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की निरंतर निगरानी की जा रही है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री आंचल चौहान, प्रभारी निरीक्षक सोरों श्री जगदीश चन्द्र व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Basti, Basti | Sep 12, 2026