Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
updatesthenirmal
जालौन: सपा प्रदेश अध्यक्ष के PDA सम्मेलन कार्यक्रम में हंगामा, दलित महिला पदाधिकारी ने उठाए व्यवस्था पर सवाल.. #tranding #जालौन #सपा
Basti, Basti
| Sep 12, 2026
#tranding
#जालौन
#सपा
MORE NEWS
फुटहिया पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी पर पैसे लेने का ड्राइवर ने लगाया आरोप,चालान भरने के बाद सेब की गाड़ी छोड़ने के नाम पर की थी डिमांड
Basti, Basti | Sep 12, 2026
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026 *भागवत शुक्ल बने दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ बस्ती के अध्यक्ष, संतोष त्रिपाठी सचिव निर्वाचित* *बस्ती।* दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की शाखा बस्ती का निर्वाचन प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक सुधीर श्रीवास्तव के कुशल दिशा-निर्देशन में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी आशुतोष मणि त्रिपाठी एवं सहायक चुनाव अधिकारी अमित श्रीवास्तव के अनुसार अध्यक्ष पद पर *भागवत शुक्ल* ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक सिंह को 33 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर *वीरेंद्र कुमार चौधरी* ने 96 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर *दीपक कुमार श्रीवास्तव* 53 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। इस पद पर मनोज कुमार को 49 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर *संतोष त्रिपाठी* ने 101 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्र मोहन (46 मत) तथा राधेश्याम सिंह (45 मत) को पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर *रोहित कुमार जायसवाल* ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज कुशवाहा को 28 मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भागवत शुक्ल ने कहा कि “यह जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि बस्ती के समस्त कर्मचारी साथियों के विश्वास, स्नेह और भरोसे की जीत है। मुझे प्राप्त यह दायित्व सम्मान से अधिक एक गंभीर जिम्मेदारी है। कर्मचारी हितों के लिए निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना मेरा संकल्प है।” चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विनय प्रसाद तिवारी, आशुतोष शुक्ला, आयुष कुमार, गौरव यादव, मेराज अहमद सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 12, 2026
*बस्ती: ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर वेतन से रिकवरी के आदेश के विरोध में जूनियर इंजीनियर्स का मुख्य अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 11 सितंबर 2026 राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले आज तीनों जनपदों - बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के सैकड़ों अवर अभियंताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय बस्ती के समक्ष ध्यानाकर्षण कार्यक्रम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि बिना संसाधन उपलब्ध कराए ट्रांसफार्मर जलने पर सीधे अवर अभियंताओं के वेतन से हजारों रुपये की रिकवरी की जा रही है, जिससे पूरे परिक्षेत्र के अभियंताओं में भारी आक्रोश है। *संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि -* लंबे समय से ट्रांसफार्मर के लिए जरूरी न्यूनतम सामग्री जैसे फ्यूज वायर, लग, एलटी लीड, बुशिंग रॉड की संगठन लगातार मांग कर रहा है, लेकिन विभाग में इन अति आवश्यक सामग्रियों का घोर अभाव है। प्रबंधन का दावा है कि स्थानीय स्तर पर सामग्री के लिए बजट दे दिया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते उपभोक्ता और लोड का सारा बोझ ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहा है, जिसके सापेक्ष महज 3 से 4 प्रतिशत ही क्षमता वृद्धि की जा रही है। वहीं नई व्यवस्था के तहत सभी उपकेंद्रों पर मानव संसाधन कम कर दिए गए हैं, जिससे लाइन और ट्रांसफार्मर की मरम्मत बुरी तरह प्रभावित हुई है। अनुरक्षण माह में भी कार्यदायी संस्था और सामग्री की कोई व्यवस्था नहीं दी जा रही है, जबकि शासन का स्पष्ट आदेश है कि इसकी व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जाए। *बस्ती जनपद में इन अभियंताओं के वेतन से कटौती का आदेश जारी हुआ है -* अवनीश गुप्ता (बनकटी) - ₹12900, मनोज कुमार (महसो) - ₹6000, अमित श्रीवास्तव (कलवारी) - ₹8190, मोहम्मद नादिर (मुंडेरवा) - ₹5300, चंद्रिका प्रसाद (हरैया ग्रामीण) - ₹25053, संजीव कुमार (हरैया) - ₹17336 *संतकबीरनगर में -* चंद्र भूषण (हरिहरपुर) - ₹13547, अजय चौरसिया (कुशहरा) - ₹14806, अशोक पटेल (सरवाडी) - ₹16000, फरमान अली (खलीलाबाद ग्रामीण) - ₹41774, गणेश मिश्रा (मेहदावल ग्रामीण) - ₹21726, दुर्गेश पटेल (बनौती) - ₹5385 *सिद्धार्थनगर में -* सिद्धार्थनगर के अवर अभियंता से ₹22000 और संदीप कुमार (ककरहवा) से ₹2678 की रिकवरी का आदेश जारी किया गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि यह तुगलकी फरमान वापस नहीं लिया गया और सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई, तो तीनों जनपदों के अवर अभियंता कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। विरोध कार्यक्रम में तीनों जनपदों के अध्यक्ष, सचिव, बस्ती क्षेत्र के अध्यक्ष, सचिव समेत सभी अवर अभियंता मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 11, 2026
*धन धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश गुरुपर्व कल बस्ती में धूमधाम से मनाया जाएगा* *जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026।* सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ *धन धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी* का पहला प्रकाश गुरुपर्व गुरुद्वारा कंपनी बाग के तत्वावधान में कल *12 सितंबर, शनिवार* को बड़ी श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन *गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह नगर, कंपनी बाग, बस्ती* में किया गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से *हरि सिंह बबलू, ज्ञानी संदीप सिंह, कुलदीप सिंह, जोगिंदर सिंह, इंद्रपाल सिंह शंकी और साहिब सिंह* ने बताया कि गुरुपर्व के उपलक्ष्य में सुबह *श्री अखंड पाठ साहिब जी की संपति (भोग)* पड़ेगी। शाम को *7:00 बजे से 9:30 बजे तक एक अलौकिक कीर्तन दरबार* सजेगा, जिसमें विशेष रूप से *अमृतसर से पधारे पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई मेहताब सिंह जी* अपनी मधुर और रसभरी वाणी से संगत को निहाल करेंगे। संपति उपरांत *गुरु का अटूट लंगर* बरतेगा। गुरु ग्रंथ साहिब जी केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जगत को सच्चाई, समानता, सेवा और प्रेम का मार्ग दिखाने वाले जीवंत गुरु हैं। पहला प्रकाश पर्व हमें याद दिलाता है कि जब अंधेरा बढ़ता है तो गुरु का ज्ञान ही दीपक बनता है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बस्ती के सभी धर्म प्रेमी, शहरवासियों, युवा और मातृशक्ति से विनम्र अपील की है कि आप सभी परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें और कीर्तन दरबार में शामिल होकर अपने जीवन को सफल बनाएं। *आइए, हम सब मिलकर इस पावन पर्व पर गुरु साहिब जी के बताए सर्वधर्म समभाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का प्रण लें।* *वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।* संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 11, 2026
Basti, Basti | Sep 11, 2026
.*परसरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 11 सितंबर 2026 पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ. यशवीर सिंह* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *थानाध्यक्ष परसरामपुर प्रदीप कुमार सिंह* के कुशल नेतृत्व में परसरामपुर पुलिस टीम को आज बड़ी सफलता मिली। *प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह* के निर्देशन में गठित टीम ने आज भोर में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। *पहली कार्रवाई:* आज सुबह 04:50 बजे ग्राम नागपुर कुँवर से अभियुक्त *गोली सोनकर उर्फ राजू पुत्र जगदीश सोनकर, उम्र 42 वर्ष, निवासी नागापुर कुँवर* को 20 पाउच (कुल 10 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। *दूसरी कार्रवाई:* मुखबिर की सूचना पर उ0नि0 रविन्द्रनाथ यादव मय हमराह ने सुबह 05:10 बजे ग्राम बैरागपुर मरवटिया चौराहे से अभियुक्त *रामू निषाद उर्फ बड़फाई पुत्र स्व. मोहन निषाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी बलुआ (खम्हरिया)* को एक प्लास्टिक की पिपिया में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में मु0अ0सं0 292/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार करने वाली टीम -* उ0नि0 आनन्द कुमार सिंह, उ0नि0 रविन्द्रनाथ यादव, उ0नि0 वकील यादव, हे0का0 विशाल यादव, हे0का0 दीनानाथ यादव, का0 बीरेन्द्र यादव, का0 धनु यादव, का0 विक्रम।
Basti, Basti | Sep 11, 2026
*हरैया, बस्ती: विहिप का 62वां स्थापना दिवस एवं अशोक सिंघल जी का जन्म शताब्दी वर्ष समारोह धूमधाम से संपन्न, एकता और सेवा का लिया संकल्प* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 11 सितंबर 2026 *हरैया।* विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस एवं हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर गुरुवार को जगदीश धर्मशाला, हरैया में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम के *मुख्य वक्ता गजेंद्र भाई साहब* ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की एकता, जागरूकता और सेवा के लिए समर्पित एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 1000 वर्ष पहले केवल हिंदू थे, सनातन धर्म आदि और अनंत है, जबकि इस्लाम, क्रिश्चियन सब मत और संप्रदाय हैं। *प्रांत मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह* ने कहा कि श्रद्धेय अशोक सिंघल जी ने अपना संपूर्ण जीवन हिंदू समाज के संगठन और राष्ट्रहित के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। *प्रांत संगठन मंत्री दीपेश जी* ने कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता *डॉ. दीनानाथ पटेल* ने की। *जिला अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह 'मनोज'* ने कहा कि परिषद अपने 62वें स्थापना दिवस के साथ श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है। अशोक सिंघल जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का प्रतीक रहा है। जन्म शताब्दी वर्ष में प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। समारोह में विशिष्ट अतिथि ममता पांडेय, ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह, आरएसएस के जिला कार्यवाह संतोष सिंह, सह कार्यवाह प्रमोद पांडेय, विभाग मंत्री विवेक सिंह, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, जिला संयोजक बजरंग दल विमलेश कुमार ओझा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 11, 2026
*बस्ती: हरैया पुलिस को बड़ी सफलता, समय माता मंदिर में चोरी का खुलासा, 23 किलो पीतल के घंटे-घंटी, दानपात्र और नकदी बरामद, 2 चोर गिरफ्तार* *जनपद बस्ती, 11 सितंबर 2026।* थाना हरैया पुलिस टीम ने मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने *कोहले समय माता मंदिर* में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए चोरी गए दो दान पात्र, पीतल के 5 लोटे, 9 बड़े-मध्यम घंटे, 22 छोटी घंटियां और कुल 2,342 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना हरैया पर पंजीकृत *मु0अ0सं0-253/2026 धारा-305(D) BNS* की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक *10.09.2026 को रात करीब 11:45 बजे* एस.बी. एकेडमी थाना खास के उत्तर तरफ निर्माणाधीन मकान के पश्चिम दिशा में स्थित गड्ढे के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तीन संदिग्ध चोरी का सामान छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने हिकमत अमली से दौड़ाकर 2 को पकड़ लिया। *गिरफ्तार अभियुक्त:* 1. रोहित शर्मा पुत्र काली प्रसाद शर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी एकडंगी, थाना हरैया, जनपद बस्ती। 2. सुबाष गिरी पुत्र रामदेव, उम्र 32 वर्ष, निवासी थाना खास (गोसाई पुरवा), थाना हरैया, जनपद बस्ती। *बरामदगी का विवरण:* 1. दो दान पात्र, तीन बड़ा व दो छोटा पीले धातु (पीतल) का लोटा। 2. एक बड़ा वाला घंटा पीले धातु का वजन 11 किलो 550 ग्राम। 3. आठ मध्यम आकार के घंटे पीले धातु के वजन 6 किलो 200 ग्राम। 4. 22 छोटी घंटियां पीले धातु की वजन 5 किलो 300 ग्राम। 5. 1,342 रुपये दान पेटिका से व 1,000 रुपये नकद - कुल 2,342 रुपये। इस प्रकार कुल *23 किलो 50 ग्राम* पीतल के घंटे-घंटियां बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा-317(2) BNS की वृद्धि की गई है। *पूछताछ में बड़ा खुलासा:* अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने 02.09.2026 को कोहले समय माता मंदिर से दान पात्र व तांबे के लोटे चोरी कर एकडंगी पंचायत भवन के पीछे झाड़ी में छिपा दिए थे। 10.09.2026 को बंटवारा करने आए थे। इनका मुख्य सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पूछताछ में बताया कि एक घंटा थानेश्वर मंदिर से और 30 घंटियां कुश गिरी द्वारा अलग-अलग मंदिरों से चुराकर लाई गई थीं। तांबे-पीतल के लगभग 20 लोटे राहगीरों और हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों को बेच चुके हैं, उसी से बचे पैसे बरामद रुपये हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह मंदिरों को निशाना बनाता था और चोरी के बर्तन कबाड़ में बेच देता था। फरार तीसरे सरगना और कुश गिरी की तलाश जारी है। *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरैया संजय कुमार का सराहनीय नेतृत्व रहा।* एसपी बस्ती ने उनकी तत्परता की प्रशंसा की है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के साथ उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 वरुण राय, का0 धर्मेन्द्र यादव, उ0नि0 सुरेन्द्र यादव, उ0नि0 कामेश्वर मिश्रा मय हमराह का0 अभिषेक वर्मा, का0 आर्यप्रताप सिंह, वाहन चालक हे0का0 दीपराज यादव शामिल रहे। *थाना हरैया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और मंदिर समितियों ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मंदिरों में सीसीटीवी और ताला की व्यवस्था मजबूत रखें और किसी संदिग्ध को देखकर तुरंत 112 पर सूचना दें।* संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 11, 2026