
अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान 2026-27 के अंतर्गत पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित
पत्र पोस्ट करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित
==========================================================
भारतीय डाक विभाग द्वारा अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 1 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो चुका है जो कि 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “एक चिट्ठी धरती माँ के नाम - प्रकृति की रक्षा, मेरा वादा / A Letter to Mother Earth : My Promise to Protect Nature” निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उम्र की सीमा रखी गई है, जिसमें अंडर वर्ष तथा अंडर वर्ष से अधिक की दो श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इन दोनों श्रेणियों में अंतर्देशीय पत्र (अधिकतम 500 शब्द) तथा लिफाफे (अधिकतम 1000 शब्द) की दो उप-श्रेणियां रखी गई हैं।
हस्तलिखित पत्र हिन्दी/अंग्रेजी/किसी भी स्थानीय (Vernacular) भाषा में अधीक्षक डाकघर छिंदवाड़ा संभाग, छिंदवाड़ा-480001 के पते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा व्यक्तिगत रूप से भेजा जा सकता है। पत्र में प्रतिभागी को उम्र के संबंध में स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र देना होगा कि दिनांक 01 जनवरी 2026 को उसकी आयु 18 वर्ष से कम/अधिक है।
मध्यप्रदेश परिमंडल से प्रत्येक उप श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रमशः 25,000 रुपये, 10,000 रुपये एवं 5,000 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। परिमंडल स्तर पर चयनित पत्रों को अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिये महानिदेशालय, नई दिल्ली भेजा जाएगा। महानिदेशालय द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रत्येक उप श्रेणी में चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन पत्रों को क्रमशः 50,000 रुपये, 25,000 रुपये एवं 10,000 रुपये से सम्मानित किया जाएगा। पत्र पोस्ट करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद पोस्ट किए गए पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
परिमंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों का परिणाम 15 दिसंबर 2026 को घोषित किया जाएगा। परिमंडल प्रमुख श्री विनीत माथुर, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्यप्रदेश परिमंडल, भोपाल ने मध्यप्रदेश के सभी नागरिकों से “अखिल भारतीय ढाई आखर पत्र लेखन अभियान” से जुड़ने की अपील की है।