म.प्र.जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
एक पेड़ मां के नाम अभियान, नवांकुर सखी कार्यक्रम की समीक्षा की गई
============================================================
म.प्र.जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन आज जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत किए प्रवेश, तिरंगा यात्रा, नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान, आदर्श ग्राम आदि विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर समीक्षा की गई।
इस अवसर पर संभाग समन्वयक श्री रवि वर्मन ने ऑनलाइन बैठक कर छिंदवाड़ा जिले के प्रत्येक ब्लॉक की समीक्षा की। जिला समन्वयक श्री जैन ने सभी उपस्थित विकासखंड समन्वयकों को संबोधित करते हुए आगामी माह की कार्ययोजना के अनुसार चर्चा की, जिसमें एक पेड़ मां के नाम, सर्पदंश जागरूकता अभियान, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम का संचालन, आदर्श ग्राम में संस्कार केंद्र संचालन, ग्राम नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
समीक्षा बैठक में विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे, संजीव भावरकर, श्रीमती ललिता कुशरे, सुश्री अफसा खान, सुश्री वंदना राकेशिया, श्री दीपक गेडाम, श्री भवानी कुमरे, श्री दिलीप आठनेरे, श्री आशीष नेमा, श्री हरीश वेलबंशी, सुश्री अंशु जायसवाल एवं श्री धीरज उपस्थित थे।
Chhindwara, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026