म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के नए सत्र (नेतृत्व की पाठशाला का) शैक्षणिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ
===================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत समाजकार्य परास्नातक एवं स्नातक कोर्स के अध्ययन केंद्र शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का भव्य सत्रारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ रिटायर्ड सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री दिलीप कुमार श्री दरियापुर, श्री अनूप सिंह चौहान, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री फिरोज दीवान, डॉ. रीना सूर्यवंशी, हार्टफुलनेस संस्थान के योग एवं ध्यान प्रशिक्षक श्री अरविन्द परिहार तथा दृष्टि सामाजिक विकास समिति के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे की गरिमामय उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री सरजू विश्वकर्मा ने किया।
समारोह में विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत भाषण दिया। युवाओं के चारित्रिक विकास पर बात करते हुए रिटायर्ड सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री अनूप सिंह चौहान ने ‘संस्कार युक्त युवा’ विषय पर मार्गदर्शन दिया। वहीं रिटायर्ड सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री दिलीप कुमार दरियापुर ने ‘श्रम साधना’ के महत्व से छात्रों को प्रेरित किया।
युवाओं को सही दिशा देने और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के सत्र में डॉ. रीना सूर्यवंशी ने स्वैच्छिकता एवं स्वावलंबन के महत्व को समझाया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री फिरोज दीवान ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के विषय में जानकारी दी। परिषद के परिचय एवं समाज पर इसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में श्री सरजू विश्वकर्मा ने विस्तार से प्रकाश डाला। इसके बाद श्रीमती योगिता मर्सकोले ने अध्ययन सामग्री से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी
दी। सुश्री दीपा मेश्राम एवं श्री गोविंद नंदवंशी ने नए सत्र के पाठ्यक्रम की विशेषताओं और इसकी महत्ता से सभी को अवगत कराया, जबकि श्रीमती निमांशी रामपुरे ने ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर अपने विचार रखे। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा शिक्षार्थियों को स्व-निर्देशित अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में श्री संजय बामने ने शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में उपस्थित समस्त अतिथियों, शिक्षार्थियों एवं छात्र-छात्राओं को सामूहिक रूप से ‘स्वैच्छिकता शपथ’ और ‘नशामुक्ति की शपथ’ दिलाई।
कार्यक्रम में पूर्व वर्षों में इस पाठ्यक्रम का हिस्सा रह चुके चयनित विद्यार्थियों इशरत मंसूरी, आर्या गुप्ता, माया नागवंशी, ज्योति कुमरे, सगनी एवं श्रीमती निमांशी रामपुरे ने मंच से अपने जमीनी अनुभव साझा किए। पूर्व छात्रों ने बताया कि किस प्रकार इस कार्यक्रम के माध्यम से उनकी नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ और उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अपना योगदान दिया। उनके अनुभवों को सुनकर नए सत्र के शिक्षार्थियों में भारी उत्साह देखने
को मिला।
मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथियों द्वारा प्रेरक उद्बोधन दिए गए। अतिथियों ने नए छात्रों को समाज सेवा, सामुदायिक विकास और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का आह्वान किया।
समारोह के समापन पर परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद विशेष गतिविधि के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में सामूहिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर रिटायर्ड सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री दिलीप कुमार दरियापुर, श्री अनूप सिंह चौहान, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री फिरोज दीवान, डॉ. रीना सूर्यवंशी, हार्टफुलनेस संस्थान के योग एवं ध्यान प्रशिक्षक श्री अरविन्द परिहार, परामर्शदाता श्री सरजू विश्वकर्मा,
श्री गोविंद नंदवंशी, श्रीमती योगिता मर्सकोले, सुश्री दीपा मेश्राम, श्रीमती अर्चना माहौर, श्री बुनेश राजबैठे एवं आर्या गुप्ता, माया नागवंशी, राकेश यादव, समस्त बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर समिति के समस्त पदाधिकारी तथा समाजसेवी उपस्थित थे।