
गरुड़ अवतार दिवस समारोह में शामिल होंगे कर्नाटक के राज्यपाल गेहलोत
16 सितंबर को मालासेरी डूंगरी पहुंचेंगे, सावई भोज मंदिर में करेंगे दर्शन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
भीलवाड़ा।कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत 16 सितंबर को मालासेरी डूंगरी में आयोजित गरुड़ अवतार लीलाधर घोड़ा अवतरण दिवस समारोह में शामिल होंगे। अपने दो दिवसीय राजस्थान दौरे के दौरान वे गुलाबपुरा और आसींद क्षेत्र में भी रहेंगे। राज्यपाल शाम करीब 6:30 बजे मालासेरी डूंगरी पहुंचकर गरुड़ अवतार दिवस समारोह में भाग लेंगे। यात्रा कार्यक्रम में आयोजन को गरुड़ अवतार के 1115वें अवतरण दिवस के रूप में उल्लेखित किया गया है।
राज्यपाल 16 सितंबर को सुबह बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट से जयपुर पहुंचेंगे। राजस्थान के राज्यपाल के साथ लंच के बाद दोपहर 2:15 बजे सड़क मार्ग से गुलाबपुरा के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 5:15 बजे हिंदुस्तान जिंक गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां संक्षिप्त विश्राम के बाद 5:45 बजे मालासेरी डूंगरी के लिए रवाना होंगे।
समारोह के बाद राज्यपाल मंदिर गेस्ट हाउस में रात्रिभोज करेंगे। रात करीब 7:55 बजे सावई भोज मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और भजन संध्या में सहभागिता करेंगे। रात 8:55 बजे मंदिर से रवाना होकर करीब 10 बजे गुलाबपुरा स्थित हिंदुस्तान जिंक गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 17 सितंबर को सुबह नाश्ते के बाद 9:30 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे लोक भवन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे IGPR एवं GVS, जयपुर में आयोजित Democracy Day National Session में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 6 बजे जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होकर रात करीब 7 बजे बेंगलुरु लौटेंगे।