
औद्योगिक क्षेत्र पलकाटोरी स्थित भूखण्ड क्रमांक C-08 का आधिपत्य प्राप्त
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अशोकनगर द्वारा औद्योगिक क्षेत्र पलकाटोरी स्थित भूखण्ड क्रमांक C-08 का 21 अक्टूबर 2026 को नियमानुसार आधिपत्य प्राप्त कर लिया गया है।उक्त भूखण्ड पूर्व में मेसर्स ग्लास हाउस, प्रोप्राइटर श्री अमितेष कुमार जैन को आवंटित किया गया था। निर्धारित शर्तों के उल्लंघन के फलस्वरूप विभाग द्वारा लीज निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।निरस्तीकरण के पश्चात निर्धारित समयावधि में संबंधित आवंटी द्वारा उद्योग आयुक्त के समक्ष कोई अपील प्रस्तुत नहीं की गई। न ही आवंटी द्वारा भूखण्ड पर औद्योगिक इकाई स्थापित करने के संबंध में कोई भी कार्यवाही की गई। वर्तमान में उक्त भूखण्ड पर कोई औद्योगिक इकाई स्थापित नहीं है तथा भूखण्ड रिक्त है। उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत कलेक्टर के निर्देशन में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर विभाग द्वारा भूखण्ड का आधिपत्य प्राप्त किया गया।
उक्त भूखण्ड भविष्य में नवीन औद्योगिक इकाई की स्थापना हेतु आवंटन के लिए उपलब्ध होगा तथा मध्य प्रदेश एमएसएमई औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन तथा प्रबंधन नियम, 2025 के प्रावधानों के अनुसार आगामी समय में इसका नवीन आवंटन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा औद्योगिक भूखण्डों का निर्धारित प्रयोजन के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध औद्योगिक भूमि पर नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
#ashoknagar