संत रविदास जयंती पर मुरैना में निकली भव्य कलश यात्रा, समरसता का दिया संदेश
मुरैना। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत मुरैना में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा दक्षिण मंडल के अंबेडकर पार्क (पिपरीपुरा) से शुरू होकर शहर के विभिन्न वार्डों से गुजरती हुई गांधी बाल निकेतन पहुंचकर संपन्न हुई।
मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा ने संत रविदास जी के विचारों को समाज में समानता और भाईचारे की प्रेरणा बताया।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना, जिला महामंत्री सुनील जाटव और जिला मीडिया प्रभारी इंजी. दिलीप दंडोतिया सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
Morena, Morena | Aug 22, 2026