एसपी मुरैना ने पेश की मानवता की मिसाल: दुर्घटना में घायल युवक को खुद की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
मुरैना। जिले में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने निकले पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भा.पु.से.) ने शुक्रवार को संवेदनशीलता और तत्परता का अनोखा उदाहरण पेश किया। मुड़ियाखेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को उन्होंने बिना देर किए अपने शासकीय वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।21 अगस्त को एसपी धर्मराज मीना थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिसिंग व्यवस्था का मुआयना करने निकले थे। मुड़ियाखेड़ा क्षेत्र में अचानक एक ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा।
हादसा देखते ही पुलिस अधीक्षक ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और खुद घायल के पास पहुंचे और स्थिति की गंभीरता और समय की नजाकत को भांपते हुए उन्होंने एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय अपने अंगरक्षक और चालक की मदद से घायल को उठाकर अपनी ही शासकीय गाड़ी में बैठाया और सीधे जिला अस्पताल रवाना हो गए।
इस घटनाक्रम पर उन्होंने कहा, "पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ अपराध नियंत्रण या कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है। संकट के समय आमजन की जान बचाना और उन्हें तुरंत सहायता पहुंचाना हमारा सबसे पहला कर्तव्य है।" Sonu Agrawal Namaste Morena Morena Breaking SP Morena Collector Office Morena रामचित्र सिंह गुर्जर महाना Bol Morena Dinesh Gurjar MLA Pankaj Upadhyay पंकज भईया टीम मुरैना Hello morena Jitu Patwari
Morena, Morena | Aug 22, 2026