ज्ञानोदय छात्रावास में छात्रों के दो गुटों में मारपीट का मामला, बेल्ट से पिटाई के आरोप; पुलिस जांच में जुटी, वीडियो वायरल
मुरैना। महाराजपुर गांव के पास नहर किनारे स्थित ज्ञानोदय छात्रावास में बीती रात छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्रावास में पहुंचे कुछ लोगों को मुख्य गेट नहीं खोले जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद एक पक्ष के छात्र और उनके परिजन छात्रावास के गेट तक पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि एक पक्ष के छात्रों ने आरोप लगाया है कि दूसरे गुट के छात्रों ने उनके एक साथी के साथ बेल्ट से मारपीट की। मारपीट के निशान छात्र के शरीर पर दिखाई देने की बात भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Morena, Morena | Aug 22, 2026