मुड़ियाखेड़ा क्षेत्र में अचानक एक ट्रैक्टर और बाइक की हुई टक्कर,एसपी मुरैना ने पेश की मानवता की मिसाल: दुर्घटना में घायल युवक को खुद की गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
मुरैना। जिले में कानून-व्यवस्था का जायजा लेने निकले पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना (भा.पु.से.) ने शुक्रवार को संवेदनशीलता और तत्परता का अनोखा उदाहरण पेश किया। मुड़ियाखेड़ा के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को उन्होंने बिना देर किए अपने शासकीय वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
21 अगस्त को एसपी धर्मराज मीना थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और पुलिसिंग व्यवस्था का मुआयना करने निकले थे। मुड़ियाखेड़ा क्षेत्र में अचानक एक ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा।
हादसा देखते ही पुलिस अधीक्षक ने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और खुद घायल के पास पहुंचे और स्थिति की गंभीरता और समय की नजाकत को भांपते हुए उन्
Morena, Morena | Aug 22, 2026