मुरैना शहर के वार्ड 20 में पेयजल संकट हुआ दूर: कांग्रेस नेता आशा वेपुरिया की मेहनत लाई रंग, मोहल्ले वासियों ने जताया आभार
मुरैना/ नगर निगम, बिजली विभाग और स्थानीय नागरिकों के एकजुट प्रयासों से वार्ड क्रमांक 20 में लंबे समय से चली आ रही पानी की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी की जिला उपाध्यक्ष आशा वेपुरिया की अगुवाई और उनकी टीम की अथक मेहनत के परिणामस्वरूप क्षेत्र में पानी का नया (मोटर पंप) चालू कर दिया गया है।
पानी की सप्लाई शुरू होने से मोहल्ला वासियों को बड़ी राहत मिली है। अब पानी के लिए लोगों को दूर-दराज के इलाकों में भटकना नहीं पड़ेगा। नलों से सीधे घरों तक पानी पहुंचने से क्षेत्रवासियों की दैनिक परेशानियां खत्म हो गई हैं।
आशा वेपुरिया ने बताया कि वार्ड वासियों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना उनकी प्राथमिकता है और टीम के संयुक्त प्रयास से ही यह सफलता संभव हो सकी है। पानी की समस्या से निजात मि�
Morena, Morena | Aug 22, 2026