खेरा गांव में रास्ते से निकलने को लेकर विवाद, महिला से मारपीट; जिला अस्पताल में भर्ती
मुरैना। बागचीनी थाना क्षेत्र के खेरा गांव में घर के बाहर आम रास्ते से निकलने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट में महिला उर्मिला घायल होकर बेहोश हो गई, जिसे पहले जौरा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मुरैना जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।
जानकारी के अनुसार, उर्मिला के घर के बाहर आम रास्ते से निकलने को लेकर महेश कुशवाह और शीशपाल कुशवाह द्वारा महिला के साथ कथित रूप से गाली-गलौज की जा रही थी। महिला द्वारा गाली-गलौज करने से मना करने पर विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान महिला बेहोश हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन घायल महिला को जौरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे मुरैना जिला अस्पताल लाया गया।
Morena, Morena | Aug 22, 2026