घायल युवती के लिए फरिश्ता बने पहाड़गढ़ CEO, स्टाफ के साथ पहुंचाया अस्पताल,
मुरैना। मानवता अभी भी जिंदा है, इसका उदाहरण शुक्रवार को बांसी की पुलिया के पास देखने को मिला।जहां गोवंश की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल होकर सड़क किनारे पड़ी थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ तो जुट गई, लेकिन घायल युवती को तत्काल मदद की जरूरत थी। इसी दौरान पहाड़गढ़ से मुरैना की ओर आ रहे जनपद पंचायत पहाड़गढ़ के CEO महावीर एन. बौद्ध की नजर घायल युवती पर पड़ी।
CEO महावीर एन. बौद्ध ने बिना देर किए अपना वाहन रुकवाया और अपने स्टाफ की मदद से घायल युवती को उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल युवती की पहचान सपना, निवासी गणेशपुरा के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती का प्राथमिक उपचार किया और उसकी हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया।
परिजनों के अनुसार बताया कि आलापुर स्थित अपने मामा के घर से वापस लौट रही थी। तभी हादसा हो गया।
हादसे के बाद जिस तरह CEO महावीर एन. बौद्ध और उनके स्टाफ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, उसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है। अक्सर सड़क हादसों में लोग भीड़ का हिस्सा बनकर रह जाते हैं, लेकिन CEO ने मौके पर रुककर ‘पहले इंसानियत, फिर बाकी काम’ की मिसाल पेश की। उनकी इस पहल से समय पर घायल युवती को उपचार मिल सका।👇 Namaste Morena SP Morena Collector Office Morena Bol Morena Hello morena Morena Breaking
Morena, Morena | Aug 22, 2026