
• जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 44 वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित
• कलेक्टर ने किसानों एवं ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर दिया जोर
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की वार्षिक साधारण सभा कलेक्टर एवं प्रशासक श्री बालागुरू के की अध्यक्षता में बैंक परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बैंक की कार्यप्रणाली, किसानों एवं ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने कहा कि सहकारी बैंक सीधे किसानों और आमजन से जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। बैंक के अधिकारी-कर्मचारी सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते हुए ग्राहकों को बेहतर एवं सहज सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज वितरण, फसल उपार्जन, फसल बीमा तथा विभिन्न बैंकिंग योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
कलेक्टर ने बैंक की गतिविधियों में और अधिक सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की समस्याओं का तत्परता से निराकरण कर बैंक के प्रति उनका विश्वास और मजबूत किया जाए। बैठक में बैंक की अमानत वृद्धि, ऋण वसूली, एनपीए में कमी, केवाईसी, खाद वितरण एवं उपार्जन सहित अन्य कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम मे सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री सुधीर कैथवास ने संबोधित किया। कार्यक्रम मे जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्री मनोज शर्मा, पूर्व संचालक श्री देवी सिंह परमार, श्री राधेश्याम दलपति उपस्थित थे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore