मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में 20 अक्टूबर को होगा शस्त्र पूजन कार्यक्रम
विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को जिले में सुबह 8 बजे डीआरपी लाइन पर महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
राज्य शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन की समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से सुनिश्चित की जाएंगी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
साथ ही, आम नागरिकों को भी विजयादशमी पर्व पर अपने-अपने घरों में शस्त्र पूजन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP