मेघनगर में VPD सर्विलेंस सुदृढ़ीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
जिले के मेघनगर में वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज (VPD) अर्थात टीकाकरण से रोकी जा सकने वाली बीमारियों की निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा इनसे संबंधित मामलों की समय पर पहचान एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के मेघनगर विकासखंड में VPD Surveillance Strengthening Workshop का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला झाबुआ द्वारा जारी निर्देशानुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एसएमओ डॉ.अभिषेक बचोतिया द्वारा यह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को VPD से संबंधित बीमारियों एवं घटनाओं की समय पर पहचान, रिपोर्टिंग तथा सर्विलांस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के संबंध में प्रशिक्षित करना है।
कार्यशाला में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.जी.एस.चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हेमंत देवड़ा, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. विनोद नायक, बीईई अभिषेक बिलवाल, बीपीएम अनिल कुमार बिलवाल, बीसीएम अर्चना डावर, समस्त सेक्टर सुपरवाइजर, आशा सुपरवाइजर, कोल्ड चेन हैंडलर तथा समस्त सीएचओ, एएनएम एवं एमपीडब्ल्यू उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP