‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘जोश’ पहल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वर्चुअल बैठक आयोजित
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अध्यक्षता में हुई बैठक
‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत प्रारंभ की गई ‘जोश’ (JOSH—Joint Squad for Health) पहल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने की।
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सहयोग से अक्टूबर 2026 में ‘जोश’ पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त बनाना है।
तीनों मंत्रालयों के संयुक्त सहयोग से प्रारंभ की गई इस पहल को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने तथा ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को गति देने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में झाबुआ जिले से जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जितिन भार्गव वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP