मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आंगनवाड़ी केंद्र वसुनिया फलिया का किया निरीक्षण
बच्चों से आत्मीय संवाद कर पोषण आहार एवं नियमित उपस्थिति की ली जानकारी
नवनिर्मित भवन में बच्चों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने ग्राम छापरी (रजला) स्थित आंगनवाड़ी केंद्र वसुनिया फलिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद कर केंद्र में उनकी नियमित उपस्थिति तथा प्रतिदिन मिलने वाले नाश्ते एवं भोजन के संबंध में जानकारी ली।
मंत्री सुश्री भूरिया ने बच्चों की माताओं से अपील की कि वे बच्चों को प्रतिदिन स्वच्छ एवं साफ-सुथरे कपड़ों में तैयार कर आंगनवाड़ी केंद्र अवश्य भेजें। उन्होंने बच्चों में बचपन से ही स्वच्छता की आदत विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि साफ-सफाई एवं नियमित देखभाल से उनके स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री सुश्री भूरिया ने आंगनवाड़ी केंद्र के नवनिर्मित भवन में बच्चों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश ग्राम पंचायत के सरपंच को दिए।
इस अवसर पर मंत्री सुश्री भूरिया ने बच्चों को फल एवं चॉकलेट वितरित किए। उन्होंने बच्चों से कहानियां एवं कविताएं सुनकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक संवाद में भाग लिया तथा अपनी प्रस्तुतियां सुनाईं। मंत्री सुश्री भूरिया के स्नेहपूर्ण व्यवहार एवं आत्मीय संवाद से केंद्र का वातावरण आनंदमय रहा।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मोनिका बघेल उपस्थित रहीं।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम