रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के साथ एक साथी भी कर सकेगा बसों में मुफ्त सफर
जितेंद्र गुप्ता ✍️। बोल दो भारत
लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक UPSRTC की बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
बहनों की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए परिवहन विभाग, पुलिस और प्रशासन को विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और चौराहों पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड भी सक्रिय रहेगा।
#RakshaBandhan #YogiAdityanath #YogiGovernment #UttarPradesh #UPNews #FreeBusTravel #WomenSafety #UPSRTC #RakshaBandhan2026 #UPGovernment #WomenEmpowerment #PublicTransport #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate Bol Do Bharat #UttarPradeshNews MYogiAdityanath
Orai, Jalaun | Aug 24, 2026