सेवा संकल्प अभियान | 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026
आंगन मिलन सेवा के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जिले के 2371 आंगनबाड़ी केन्द्रों में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए खिलौना दान अभियान चलाया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे ‘आंगन मिलन सेवा’ में सहभागी बनकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करने में अपना योगदान दें।
आपका छोटा सा सहयोग, बच्चों के चेहरे पर ला सकता है बड़ी मुस्कान।
जिलेवासी अपने घरों में उपलब्ध सुरक्षित एवं उपयोगी खिलौने अथवा नए खिलौने स्वेच्छा से अपने निकटतम आंगनबाड़ी केन्द्र में दान कर इस जनभागीदारी पहल का हिस्सा बनें।
खिलौने बच्चों के लिए केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि खेल-खेल में सीखने, रचनात्मकता और व्यक्तित्व विकास का माध्यम भी हैं।
#sevasankalpabhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#बलरामपुर
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh