टेढ़ागाछ प्रखंड में अवैध मेडिकल दुकानों की भरमार, DM नवीन कुमार से कार्रवाई की मांग
किशनगंज जिला के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहे, हाट बाजारों में अवैध तरीके से दवाई की मेडिकल दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित हो रही हैं, जहां गैर-कानूनी और प्रतिबंधित दवाइयां भी बेची जा रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे में गलत दवाई के कारण किसी की जान भी जा सकती है। प्रखंड की आम जनता ने किशनगंज डीएम नवीन कुमार से ध्यान आकर्षित करते हुए इन अवैध दुकानों पर तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूत्र ।
#viralreels #viralpost #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #vacaciones #videogames #2026Goals #BIG_BREAKING