किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 19.10.2026 को पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा बहादुरगंज थाना के दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूजा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया गया। वही निरीक्षण के क्रम में पुलिस कप्तान द्वारा प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, पुलिस कप्तान ने दशहरा पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। #viralreels #viralreelschallenge #vacaciones #viralchallenge #videogames #2026Goals #viajes #newyork #vlog #makeuphack