किशनगंज जिला मुख्यालय में आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस कप्तान संतोष कुमार, के नेतृत्व में पुलिस केंद्र, किशनगंज में पुलिस संस्मरण दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किशनगंज जिले के पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों को कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिस निरीक्षक अश्विनी कुमार एवं हवलदार विस्वा उराँव के परिजनों के द्वारा भी शहीद को श्रद्धांजलि दी गई तथा पुलिस अधीक्षक किशनगंज के द्वारा दोनों परिवारों के शहीदों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस कप्तान ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की तथा उनसे आत्मीयतापूर्वक बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि किशनगंज पुलिस शहीदों के परिजनों के साथ सदैव खड़ी है।
यह अवसर देश की सुरक्षा एवं आमजन की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च त्याग को नमन करने का है।
किशनगंज पुलिस सभी वीर शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती है। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #newyork #vlog #videogames #viajes #vacaciones #2026Goals
Terhagachh, Kishanganj | Oct 21, 2026