SGFI अंडर-14 एवं अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी बिहार का प्रतिनिधित्व
किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को
जिला प्रशासन, किशनगंज के तत्वावधान में शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम, खगड़ा, किशनगंज में आयोजित SGFI अंडर-14 एवं अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
अंडर-17 वर्ग के फाइनल मुकाबले में पूर्णिया की जीत
अंडर-17 वर्ग का फाइनल मुकाबला दरभंगा एवं पूर्णिया की टीमों के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में पूर्णिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दरभंगा की टीम को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-14 वर्ग में एकलव्य बिहार बना विजेता
अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में एकलव्य बिहार एवं मुंगेर की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें एकलव्य बिहार की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंगेर को 1-0 से हराकर जीत हासिल की।
प्रतियोगिता के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), किशनगंज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, निरंतर अभ्यास, टीम भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला खेल पदाधिकारी, किशनगंज, श्री आदित्य कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उनके नेतृत्व में प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों की सहभागिता एवं आयोजन के विभिन्न पहलुओं का समुचित समन्वय किया गया।
प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन को लेकर उनके प्रयासों की सराहना की गई।
इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय SGFI खेल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उपलब्धि किशनगंज सहित पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है।
राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा बिहार को खेल जगत में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिला प्रशासन, किशनगंज ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और जिले में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। #viralreels #viralreelschallenge #viralpost #viralchallenge #videogames #vacaciones #makeuphack #newyork #2026Goals