
जयराम महतो ने बुजुर्ग महिला की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, जर्जर घर की कराई जाएगी मरम्मत
#बोकारो: अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक जयराम महतो नावाडीह प्रखंड के बाराडीह गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने उनकी गाड़ी रोककर अपना घर देखने की अपील की।
महिला की स्थिति जानने के बाद जयराम महतो उनके घर पहुंचे। बताया गया कि बुजुर्ग महिला अकेले रहती हैं और जन्म से ही दृष्टिहीन हैं। उनके परिवार में पति, बेटा और बेटी कोई नहीं हैं।
घर की जर्जर हालत देखकर विधायक ने तत्काल मदद का निर्णय लिया। बारिश के दौरान घर की छत से पानी अंदर आने की समस्या को देखते हुए घर की मरम्मत और अल्बेस्टर लगाने के लिए आर्थिक सहायता दी गई। उन्होंने कुछ नकद राशि के साथ अपने निजी वेतन से चेक के माध्यम से भी सहयोग किया।
इसके अलावा बुजुर्ग महिला को सरकारी आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की बात कही।
जयराम महतो ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी की परेशानी में मदद कर उसके चेहरे पर राहत की मुस्कान देखना उनके लिए सबसे बड़ा सुकून है।
#JairamMahato #JairamMahatoNews #JLKM #BokaroNews #DumriNews #Nawadih #Baradih #JharkhandNews #JharkhandPolitics #JanSeva #GaribKiMadad #PublicService #ViralNews #BreakingNews #LatestNews #JharkhandBreaking #LoktantraBharat