103 साल पुराना ऐतिहासिक मौनिया बाबा मेला एक बार फिर गुलजार हो गया है… 🙏
सिवान के महाराजगंज में गुरुवार को मौनिया बाबा मेला सह राजकीय महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक हेमनारायण साह, डीएम विजय प्रकाश मीणा, एसपी भारत सोनी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
शुभारंभ से पहले मौनिया बाबा के समाधि स्थल पर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
वर्ष 1923 से आयोजित हो रहा यह मेला 2025 से राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। करीब 23 महावीरी अखाड़ों की भागीदारी, पारंपरिक बाजार और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था इस मेले को खास बनाती है।
लकड़ी और लोहे की पारंपरिक वस्तुओं की खरीद-बिक्री से लेकर अखाड़ों की आकर्षक प्रस्तुतियां तक, मौनिया बाबा मेला आज भी सिवान की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत बनाए हुए है।
#MouniyaBabaMela #Siwan #Maharajganj #RajkiyaMahotsav #Bihar #KaawKaawNews
Chapra, Saran | Sep 10, 2026