Public App Logo
Profile Picture

kaawkaawnews.in

@kaawkaawnewj
749Followers
0Following
🇮🇳 छात्रों के लिए बड़ा मौका!

रक्षा मंत्रालय दे रहा है ₹15,000 तक का पुरस्कार और स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला जाने का अवसर। बस निबंध, पेंटिंग या ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा लें।

पूरी जानकारी के लिए वेबसाइट देखें!
मानसून का आगमन देश के अधिकांश हिस्सों में राहत और खुशहाली का संदेश लेकर आता है. किसान इसकी पहली बारिश को नई उम्मीदों की तरह देखते हैं. अच्छी वर्षा देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी शुभ संकेत मानी जाती है. लेकिन विडंबना यह है कि यही मानसून बिहार के कई शहरों, विशेषकर छपरा, के लोगों के लिए राहत नहीं बल्कि परेशानी, अव्यवस्था और भय का कारण बन जाता है.

इस वर्ष मानसून की शुरुआती बारिश ने ही छपरा नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है. शहर के ब्रह्मपुर से भिखारी चौक तक, जगदम कॉलेज से लेकर साढ़ा तक शायद ही कोई ऐसा प्रमुख मार्ग हो, जहां जलजमाव की समस्या न दिखी हो. टूटी-फूटी सड़कें बारिश के बाद और अधिक खतरनाक हो जाती हैं. गड्ढों में भरा पानी दुर्घटनाओं को न्योता देता है, जबकि नालों का गंदा पानी सड़कों पर फैलकर पूरे इलाके को बदबू और बीमारियों के खतरे में बदल देता है. सड़कों पर तैरता कचरा केवल नगर व्यवस्था की बदहाली नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक असफलता का भी प्रतीक है.

यह तो अभी मानसून की शुरुआत है. यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में पिछले वर्ष जैसी बाढ़ और जलजमाव की स्थिति दोबारा देखने को मिल सकती है. पिछली बरसात में शहर के कई इलाकों में लोगों को कई दिनों तक बिजली और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा. घरों में पानी घुस गया, लोगों का सामान्य जीवन ठप हो गया और व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि हर वर्ष वही समस्याएं दोहराई जाती हैं, लेकिन समाधान कहीं दिखाई नहीं देता.

आखिर क्या कारण है कि जो मानसून किसानों के लिए मुस्कान लेकर आता है, देश की आर्थिक स्थिति के लिए जरूरी बताया जाता है हम छपरा/ बिहार वासियों के लिए दु:खों का पहाड़ बन जाता है. बिजली चली जाती है, पीने के लिए शुद्ध पानी तक नहीं मिलता, घरों में पानी घुस जाता है, घर से निकलना मुश्किल हो जाता है जैसे तमाम समस्याएं घेरे रहती है. आखिर कब हम इस श्राप से मुक्त होंगे व मानसून/ सावन का आनन्द ले सकेंगें? 

सबसे बड़ा सवाल जवाबदेही का है. वार्ड पार्षद, मेयर, विधायक, सांसद और प्रशासन—सभी जनता के प्रतिनिधि और संरक्षक हैं. यदि हर वर्ष एक जैसी समस्याएं सामने आती हैं, तो आखिर जवाबदेही किसकी तय होगी? करोड़ों रुपये विकास योजनाओं पर खर्च होने के बावजूद यदि शहर पहली ही बारिश में डूब जाए, तो यह केवल प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि प्रशासनिक और राजनीतिक विफलता भी है.

हालांकि पूरी जिम्मेदारी केवल सरकार या नगर निकाय पर डाल देना भी उचित नहीं होगा. शहर की इस बदहाली के पीछे हम नागरिक भी कम दोषी नहीं हैं. नालों, फुटपाथों और जल निकासी के प्राकृतिक मार्गों पर अतिक्रमण लगातार बढ़ा है. जहां कभी वर्षा का पानी एकत्र होता था, वहां आज बिना पर्याप्त आधारभूत सुविधाओं के मकान खड़े हो गए हैं. कूड़ा-कचरा नालों में फेंकना भी आम बात हो गई है. परिणामस्वरूप बारिश का पानी निकलने का रास्ता नहीं पाता और पूरा शहर जलमग्न हो जाता है.

इसलिए अब समय केवल आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि साझा जिम्मेदारी निभाने का है. सरकार को चाहिए कि पक्ष और विपक्ष, जनप्रतिनिधियों, नगर निकाय, तकनीकी विशेषज्ञों और नागरिक संगठनों को एक मंच पर लाकर शहरों की जलनिकासी व्यवस्था के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करे. अतिक्रमण के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो, नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, विकास योजनाओं की स्वतंत्र निगरानी हो और नगर निकाय के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की स्पष्ट जवाबदेही तय की जाए. तब जाकर हम एक स्वच्छ, सुन्दर व स्वस्थ शहर की कल्पना कर सकते है. तब शहरों की जनता भी मानसून के लिए बाहें फैला कर स्वागत में खड़ी रह सकती है और कह सकती है सावन को आने दो...
<nis:link nis:type=tag nis:id=chapra nis:value=Chapra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagarnigam nis:value=NagarNigam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mansoon nis:value=Mansoon nis:enabled=true nis:link/>
रिवीलगंज में खूनी वारदात: पैसे के विवाद में भाई बना बहन का हत्यारा, नाबालिग निरुद्ध

छपरा/रिवीलगंज (सारण): रिवीलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जिगना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पूर्व के पैसे के विवाद को लेकर एक भाई ने अपनी ही सगी बहन की चाकू मारकर हत्या कर दी।

सारण पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (12.07.2026) के अनुसार, आज दोपहर लगभग 01:00 बजे रिवीलगंज थाना को सूचना मिली कि जिगना गांव में एक युवती की हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रिवीलगंज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FSL टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक निरीक्षण किया। साक्ष्यों का संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया।

पीड़िता के परिजन के फर्दबयान के आधार पर रिवीलगंज थाना कांड संख्या- 423/26, दिनांक-12.07.2026, धारा-103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

इसी क्रम में मानवीय आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर इस हत्याकांड में संलिप्त मुख्य विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=saranpolice nis:value=SaranPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chapra nis:value=Chapra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rivilganj nis:value=Rivilganj nis:enabled=true nis:link/>
E20 पेट्रोल पर भड़के केजरीवाल! बोले– गाड़ियां खराब, माइलेज कम... सरकार जवाब दे

<nis:link nis:type=tag nis:id=arvindkejriwal nis:value=ArvindKejriwal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aap nis:value=AAP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=e20 nis:value=E20 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ethanol nis:value=Ethanol nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=petrol nis:value=Petrol nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fuel nis:value=Fuel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mileage nis:value=Mileage nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=delhi nis:value=Delhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=modigovernment nis:value=ModiGovernment nis:enabled=true nis:link/>
छपरा में जलजमाव पर डीएम वैभव श्रीवास्तव सख्त, हाई पावर पंप और सड़क मरम्मत के निर्देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=छपरा nis:value=छपरा nis:enabled=true nis:link/> : शहर की जलजमाव की समस्या और टूटी सड़कों को लेकर सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एक्शन मोड में दिखे। पहली बारिश के बाद उन्होंने शहर के जलजमाव वाले क्षेत्रों की समीक्षा कर अधिकारियों को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान किसी भी स्थान पर लंबे समय तक पानी जमा नहीं रहना चाहिए।

बैठक में नगर आयुक्त, सदर एसडीओ, बुडको, पुल निर्माण निगम और पथ प्रमंडल के अधिकारियों ने भाग लिया। डीएम ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में हाई पावर वाटर पंप लगाने तथा जरूरत पड़ने पर कच्चा नाला काटकर पानी निकालने के निर्देश दिए।

इसके अलावा सांढा ढाला से जगदम कॉलेज तथा ब्रह्मपुर पुल से काशी बाजार तक मुख्य सड़क की तत्काल मरम्मत कराने का भी निर्देश दिया गया, ताकि बरसात में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

<nis:link nis:type=tag nis:id=chapra nis:value=Chapra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saran nis:value=Saran nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=waterlogging nis:value=Waterlogging nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=monsoon nis:value=Monsoon nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaawkaawnews nis:value=KaawKaawNews nis:enabled=true nis:link/>
बांकीपुर उपचुनाव: NDA का बड़ा दावा, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ..
<nis:link nis:type=tag nis:id=kaawkaawnews nis:value=KaawKaawNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bankipurbypoll nis:value=BankipurBypoll nis:enabled=true nis:link/>
100 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की आयुक्त ने की समीक्षा, समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश
 
<nis:link nis:type=tag nis:id=छपरा nis:value=छपरा nis:enabled=true nis:link/> | सारण प्रमंडल के आयुक्त ने प्रमंडल के तीनों जिलों में 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सारण, सिवान और गोपालगंज जिले के जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी और तकनीकी विभागों के अभियंता शामिल हुए।
 
बैठक में बताया गया कि वर्तमान में सिवान जिले में 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक लागत वाली 6 योजनाएं संचालित हैं। वहीं गोपालगंज जिले में भी 6 तथा सारण जिले में कुल 15 ऐसी बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं।
 
समीक्षा के दौरान आयुक्त ने विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा कराने के लिए प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें।
 
उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में यदि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा आती है तो संबंधित विभाग के प्रधान सचिव अथवा प्रबंध निदेशक से समन्वय स्थापित कर उसका शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकें।
 
बैठक में छपरा मेडिकल कॉलेज, मैरवा इंजीनियरिंग कॉलेज, गोपालगंज एवं मीरगंज बायपास सहित अन्य प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित रूप से प्रगति की निगरानी करने का निर्देश दिया।
 
इसके अलावा नगर विकास विभाग द्वारा सारण, सिवान और गोपालगंज जिले के नगर निकायों में संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारियों और तकनीकी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा किया जाए।
 
मानसून को देखते हुए आयुक्त ने जल निकासी सहित अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो और आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं आए।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 12 जुलाई को सारण में BPSSC SI परीक्षा, 26 केंद्रों पर 13,008 अभ्यर्थी होंगे शामिल 

<nis:link nis:type=tag nis:id=छपरा, nis:value=छपरा, nis:enabled=true nis:link/> 11 जुलाई। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) पद के लिए लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को सारण जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 13,008 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रेक्षागृह में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों-सह-प्रेक्षकों, जोनल दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच पूरी सावधानी से की जाए। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने वाले फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर की भी अनिवार्य रूप से शारीरिक जांच होगी। साथ ही सार्वजनिक उद्घोषणा (पीए) प्रणाली का समय-समय पर उपयोग कर अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी दी जाए। उन्होंने परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज कराने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचेंगे और परीक्षा समाप्त होने तक विधि-व्यवस्था बनाए रखेंगे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों की सघन शारीरिक जांच की जाएगी। ई-प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। सभी केंद्रों पर वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था रहेगी।

परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चिट, चाकू, माचिस, ब्लेड सहित किसी भी प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा को सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया गया है।

परीक्षा की निगरानी एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अनुमंडल कार्यालय, सदर छपरा परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06152-242444 रहेगा, जो परीक्षा के दिन सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कार्यरत रहेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bpssc nis:value=BPSSC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=siexam nis:value=SIExam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolice nis:value=BiharPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saran nis:value=Saran nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhapra nis:value=Chhapra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=examupdate nis:value=ExamUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaawkaawnews nis:value=KaawKaawNews nis:enabled=true nis:link/>
बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बीजेपी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा—
“जन बल के आगे कोई बल नहीं है। अब तक लोग बीजेपी के डर से भागते थे, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि बीजेपी का उम्मीदवार ही मैदान छोड़कर चला गया।”

<nis:link nis:type=tag nis:id=पटना nis:value=पटना nis:enabled=true nis:link/> | 10 जुलाई 2026
क्या यह बिहार की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolitics nis:value=BiharPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bankipurbypoll nis:value=BankipurBypoll nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prashantkishor nis:value=PrashantKishor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansuraaj nis:value=Jansuraaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patna nis:value=Patna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaawkaawnews nis:value=KaawKaawNews nis:enabled=true nis:link/>
बांकीपुर उपचुनाव 2026: BJP ने बदला उम्मीदवार, नीरज कुमार सिन्हा को मिला टिकट..

<nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार nis:value=बिहार nis:enabled=true nis:link/> : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 के लिए नीरज कुमार सिन्हा के नाम को मंजूरी दे दी है। इससे पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था, जिसके बाद पार्टी ने नया उम्मीदवार घोषित किया।
भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि पर 'भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह' में आयोजित कार्यक्रम
<nis:link nis:type=tag nis:id=55thpunyatithi nis:value=55thPunyatithi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhikharithakur nis:value=BhikhariThakur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deathanniversary nis:value=DeathAnniversary nis:enabled=true nis:link/>
बारिस के बाद, <nis:link nis:type=tag nis:id=छपरा nis:value=छपरा nis:enabled=true nis:link/> शहर का हाल
<nis:link nis:type=tag nis:id=छपरा nis:value=छपरा nis:enabled=true nis:link/> : आज की बारिश के बाद छपरा नगर निगम का हाल.. तस्वीर भगवान बाज़ार थाना रोड की है जो अभी हाल हीं में करोड़ों की लागत से सड़क व नाले का निर्माण हुआ है. फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है.
<nis:link nis:type=tag nis:id=छपरा nis:value=छपरा nis:enabled=true nis:link/> में हो रही घनघोर बारिश..
<nis:link nis:type=tag nis:id=बिहार: nis:value=बिहार: nis:enabled=true nis:link/> बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा 'बंटी' के नामांकन सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी..
<nis:link nis:type=tag nis:id=kaawkaawnews nis:value=KaawKaawNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolitics nis:value=BiharPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhishekkumarsinhabanti nis:value=AbhishekKumarSinhaBanti nis:enabled=true nis:link/>
बांकीपुर उपचुनाव: आज नामांकन के साथ तेज होगी चुनावी जंग, बीजेपी-राजद दिखाएंगे दम..

<nis:link nis:type=tag nis:id=पटना: nis:value=पटना: nis:enabled=true nis:link/> राजधानी पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल तेज रहेगी। भाजपा और राजद अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं। नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी से शहर का सियासी माहौल गर्म रहने की उम्मीद है।

भाजपा की ओर से अभिषेक कुमार उर्फ बंटी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले वे महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ समाहरणालय पहुंचेंगे। नामांकन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सांसद रवि शंकर प्रसाद समेत एनडीए के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। वे भी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। हालांकि, उम्मीदवार चयन को लेकर महागठबंधन के भीतर असहमति की चर्चा तेज है। कांग्रेस के कुछ नेताओं का मानना है कि यह सीट कांग्रेस के हिस्से में जानी चाहिए थी, इसलिए राजद द्वारा एकतरफा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर नाराजगी भी सामने आई है। हालांकि, इस मुद्दे पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

उधर, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 11 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बांकीपुर सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई थी। नामांकन की प्रक्रिया 13 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना होगी

राजधानी की इस प्रतिष्ठित सीट पर आज का नामांकन सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सभी दलों के लिए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का पहला बड़ा अवसर भी माना जा रहा है।
छपरा: अस्पताल को RDX से उड़ाने की धमकी, भगवान बाजार थाना में FIR, वैज्ञानिक जांच शुरू...

<nis:link nis:type=tag nis:id=छपरा, nis:value=छपरा, nis:enabled=true nis:link/> 9 जुलाई | छपरा में एक अस्पताल को RDX लगाकर उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर जांच शुरू कर दी है।
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में पुलिस टीम उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। पुलिस के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस घटना का संबंध पहले दर्ज एक अन्य मामले से हो सकता है। इसी कारण उस पहलू को भी जांच में शामिल करते हुए सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का विधिसम्मत परीक्षण किया जा रहा है।

इस संबंध में भगवान बाजार थाना कांड संख्या 551/26 दिनांक 08 जुलाई 2026 को धारा 308(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सारण पुलिस ने आम लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी तरह वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर की जा रही है और अनुसंधान में जो भी तथ्य एवं साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=rdxthreat nis:value=RDXThreat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saranpolice nis:value=SaranPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hospitalthreat nis:value=hospitalthreat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kaawkaawnews nis:value=KaawKaawNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chapra nis:value=chapra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> Saran Police
आज छपरा पहुंचेगी परमहंस दयाल समाधि स्मृति पदयात्रा, देवरिया में संतों और श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां तेज...

<nis:link nis:type=tag nis:id=छपरा, nis:value=छपरा, nis:enabled=true nis:link/> 09 जुलाई | परमहंस दयाल समाधि स्मृति समारोह एवं पदयात्रा-2026 के आज दूसरे दिन गुरुवार को विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर मार्ग में पड़ने वाले गांवों में श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विशेष रूप से देवरिया में संत-महात्माओं और हजारों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

आयोजकों के अनुसार पदयात्रा सुबह 5:30 बजे ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम, नंदपुर (मांझी) से स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज 'परमहंस' के सान्निध्य में प्रारंभ होगी। यात्रा कोपा होते हुए देवरिया पहुंचेगी, जहां शिव मंदिर परिसर में अल्प विश्राम किया जाएगा।

देवरिया में सत्तू और आम का प्रसाद

देवरिया में संत-महात्माओं और पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए सत्तू और आम की विशेष व्यवस्था की गई है। परंपरा के अनुसार सभी संत-महात्मा एवं श्रद्धालु यहां सत्तू पीते हैं और आम का प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिसके बाद पदयात्रा पुनः छपरा की ओर प्रस्थान करती है।

इन मार्गों से होकर छपरा पहुंचेगी पदयात्रा

देवरिया से आगे बढ़ते हुए पदयात्रा ब्रह्मपुल और दहियावां होते हुए परमहंस दयाल जन्मभूमि मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद यात्रा राजेंद्र स्टेडियम, थाना चौक, कटहरी बाग, गांधी चौक और भिखारी चौक से होते हुए ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम, रौजा में संपन्न होगी।

आयोजकों के अनुसार इस वर्ष भी बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और संत-महात्माओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जलपान, प्रसाद और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=padyatra2026 nis:value=padyatra2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=devariya nis:value=devariya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=aamprasad nis:value=AamPrasad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sattuprasad nis:value=sattuprasad nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paramhansdayalpadyatra nis:value=paramhansdayalpadyatra nis:enabled=true nis:link/>
बिहार में बड़ा ऐलान: स्टेट हाईवे पर अब सिर्फ कॉमर्शियल वाहनों से वसूला जाएगा टोल टैक्स

पटना/अररिया: बिहार सरकार ने राज्य के वाहन चालकों को बड़ी राहत देने वाला ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि बिहार के स्टेट हाईवे पर अब केवल व्यावसायिक (कॉमर्शियल) वाहनों से ही टोल टैक्स लिया जाएगा। इस फैसले से निजी वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड स्थित हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान की। उन्होंने कहा कि सरकार आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने और अनावश्यक आर्थिक बोझ कम करने के लिए लगातार निर्णय ले रही है।

आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
यदि यह घोषणा लागू होती है, तो निजी कार, बाइक और अन्य गैर-व्यावसायिक वाहनों से स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों और परिवारों को आर्थिक राहत मिल सकती है।

हालांकि, सरकार की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह व्यवस्था कब से लागू होगी और किन-किन स्टेट हाईवे पर लागू होगी। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होने का इंतजार है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=commercialvehicles nis:value=CommercialVehicles nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=statehighway nis:value=StateHighway nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tolltax nis:value=TollTax nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadtransport nis:value=roadtransport nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=bihar nis:enabled=true nis:link/>
परमहंस दयाल समाधि स्मृति समारोह एवं पदयात्रा-2026: 8-9 जुलाई को होगा दो दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल...

छपरा, 7 जुलाई : सारण की पावन धरती पर जन्मे प्रेमाद्वैत दर्शन के प्रवर्तक एवं विश्ववंद्य संत परमहंस दयाल श्री श्री 1008 अद्वैतानंद जी महाराज की पावन समाधि स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला 'परमहंस दयाल समाधि स्मृति समारोह एवं पदयात्रा-2026' इस वर्ष 8 एवं 9 जुलाई को आयोजित होगा. इस बार यह आयोजन अपने आठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है.

ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम, रौजा में आयोजित प्रेस वार्ता में समारोह के आयोजक महात्मा व्यासानंद जी ने बताया कि परमहंस दयाल जी महाराज का अवतरण सारण की पावन भूमि पर हुआ था. उनका पालन-पोषण, गुरु-मिलन एवं ज्ञान-प्राप्ति भी छपरा से ही जुड़ी रही. छपरा के लोगों को उनके जीवन, कृतित्व और सार्वभौमिक प्रेमाद्वैत दर्शन से परिचित कराने के उद्देश्य से वर्ष 2019 में उनके समाधि शताब्दी वर्ष से इस आयोजन की शुरुआत की गई थी, जो अब एक वार्षिक परंपरा बन चुकी है.

आयोजकों के अनुसार 8 जुलाई को सुबह 8 बजे से राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में भजन-कीर्तन का आयोजन होगा.  इसके बाद सुबह 10 बजे से प्रवचन एवं व्याख्यानमाला आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए संन्यासी, विद्वान एवं विशिष्ट अतिथि परमहंस दयाल जी महाराज के जीवन, कार्य, सिद्धांतों और प्रेमाद्वैत दर्शन पर अपने विचार रखेंगे. श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी.

9 जुलाई को प्रातः 5:30 बजे ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम, नंदपुर (मांझी) से स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज 'परमहंस' के सान्निध्य में विशाल पदयात्रा प्रारंभ होगी. नंदपुर परमहंस दयाल जी महाराज का ननिहाल एवं जन्मस्थली माना जाता है.

पदयात्रा कोपा, देवरिया, टेकनिवास, ब्रह्मपुल और दहियावां होते हुए छपरा के परमहंस दयाल जन्मभूमि मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु माथा टेकेंगे. इसके बाद यात्रा राजेंद्र स्टेडियम, थाना चौक, कटहरी बाग, गांधी चौक और भिखारी चौक होते हुए ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम, रौजा में सम्पन्न होगी. यात्रा के दौरान स्वयं स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज 'परमहंस' श्रद्धालुओं का नेतृत्व करेंगे.

हर वर्ष इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और भक्त शामिल होते हैं. नंदपुर एवं रौजा स्थित आश्रमों में श्रद्धालुओं के लिए विशाल पंडाल, भोजन-प्रसाद तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं व्यापक स्तर पर की गई हैं.

प्रेस वार्ता में महात्मा ओंकारानंद जी, महात्मा स्रष्टानंद जी एवं महात्मा निर्मलप्रकाशानंद जी भी उपस्थित रहे. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से समारोह एवं पदयात्रा में भाग लेकर इस आध्यात्मिक परंपरा का साक्षी बनने की अपील की.
परमहंस दयाल जी महाराज के जीवन, उनके प्रेम, समरसता और आध्यात्मिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित यह दो दिवसीय समारोह हर वर्ष श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का अनूठा उदाहरण बनता जा रहा है.
बांकीपुर उपचुनाव: जन सुराज से बने प्रशांत किशोर उम्मीदवार, बोले- भाजपा को हराने के लिए जो करना पड़े, करेंगे...
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=BiharNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharelection nis:value=BiharElection nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharpolitics nis:value=BiharPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansuraj nis:value=jansuraj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=prasantkishor nis:value=prasantkishor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bankipur nis:value=bankipur nis:enabled=true nis:link/>
सोमवार के बाद मंगलवार ही क्यों आता है? जानिए सप्ताह के दिनों का असली रहस्य.

<nis:link nis:type=tag nis:id=kaawkaawnews nis:value=KaawKaawNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=weekdays nis:value=WeekDays nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianpanchang nis:value=IndianPanchang nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=horasystem nis:value=HoraSystem nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=astronomy nis:value=Astronomy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hinduism nis:value=Hinduism nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindifacts nis:value=HindiFacts nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 29 एजेंडों पर लगी मुहर.
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharcabinet nis:value=BiharCabinet nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharcabinetdecisions nis:value=BiharCabinetDecisions nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=biharcabinetsecretariatdept nis:value=BiharCabinetSecretariatDept nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cabinetdecisions nis:value=CabinetDecisions nis:enabled=true nis:link/>
देश में कमर्शियल सिलेंडर 183 रुपए 50 पैसे सस्ता हुआ है. हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

<nis:link nis:type=tag nis:id=lpgcylinder nis:value=LPGCylinder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=commercialcylinder nis:value=CommercialCylinder nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lpgprice nis:value=LPGPrice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lpgpricecut nis:value=LPGPriceCut nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=domesticcylinder nis:value=DomesticCylinder nis:enabled=true nis:link/>
ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर लगेगी रोक, सारण डीएम ने दिए हाइट बैरियर लगाने के निर्देश..

<nis:link nis:type=tag nis:id=छपरा nis:value=छपरा nis:enabled=true nis:link/> : सारण में ग्रामीण सड़कों को भारी वाहनों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक में ग्रामीण सड़कों पर भारी व्यावसायिक वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने का निर्देश दिया।

समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने खासकर अवैध बालू परिवहन में इस्तेमाल होने वाले भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। इसके लिए ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को चिह्नित स्थानों पर हाइट बैरियर लगाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

डीएम ने कहा कि ग्रामीण सड़कों की सुरक्षा, बेहतर संपर्कता और लंबी अवधि तक उपयोगिता बनाए रखने के लिए प्रभावी निगरानी जरूरी है। हाइट बैरियर लगने से भारी वाहनों के अनावश्यक परिचालन पर नियंत्रण लगेगा।

बैठक में नई ग्रामीण सड़कों की प्राथमिकता तय करने, सड़कों की अद्यतन सूची तैयार करने और उनकी वास्तविक स्थिति का सत्यापन कराने को लेकर भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जलजमाव वाले स्थानों की पहचान कर जल निकासी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने लंबित ग्रामीण सड़क परियोजनाओं में आ रही भूमि या स्थानीय समस्याओं की सूची तैयार कर त्वरित समाधान कराने को कहा। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सारण जिले के चारों कार्य प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhapranews nis:value=ChhapraNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarannews nis:value=SaranNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sarandm nis:value=SaranDM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ruralroads nis:value=RuralRoads nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharupdate nis:value=BiharUpdate nis:enabled=true nis:link/> District Administration Saran