बरेली में अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर
.
CM ग्रिड योजना फेज-2 के तहत कार्रवाई, 10 दुकानें हटाईं
.
#बरेली में CM ग्रिड योजना फेज-2 के तहत नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाया।
कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 10 दुकानों को हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, अतिक्रमणकारियों से नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में कुछ देर के लिए हलचल बनी रही।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Aug 22, 2026