
देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह रोकने जिलेभर में चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
बाल विवाह संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
-----------
-----------
देवउठनी ग्यारस सहित आगामी विवाह आयोजनों के दौरान बाल विवाह की रोकथाम के लिए रायसेन जिले में विशेष जागरूकता एवं निगरानी अभियान संचालित किया जाएगा। कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा इस संबंध में जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि देवउठनी ग्यारस 20 नवंबर 2026 को है। इस अवसर पर जिले में बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह आयोजित होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस दौरान विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बाल विवाह की आशंका रहती है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 21 अक्टूबर से 21 दिसंबर 2026 तक 100 दिवसीय जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बाल विवाह की रोकथाम के साथ किशोरियों के सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना है।
प्रदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, एसडीएम, जनपद सीईओ, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, सीएमओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों, उप राजस्व निरीक्षकों, पर्यवेक्षक महिला बाल विकास, पटवारी, मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 को अधिक प्रभावी रूप से क्रियान्वित किए जाने हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी अधिसूचित भी किया गया है।
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं बाल विवाहों की सूचना प्राप्त होने पर रोकथाम के लिए जिले के विकासखण्डों में एसडीएम की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय कोर ग्रुप/उड़न दस्तें गठित किए गए हैं। कोर ग्रुप में विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों एसडीओपी, तहसीलदार, परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजनाएं, जनपद पंचायत सीईओ, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी आदि को सम्मिलित किया गया हैं जिले में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस थाना, परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना, चाइल्ड लाइन 1098, महिला हेल्पलाईन 181, 121 पर शिकायत की जा सकती है।
इसके अतिरिक्त जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी श्री मनमोहन कुशराम सहायक संचालक मो.न.9981919999 तथा सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती मंजू ठाकुर पर्यवेक्षक जिला रायसेन मो.न.9893059667 को बनाया गया है। कंट्रोल रूम में 20 नवम्बर को प्रातः 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक श्री राजा वर्मा संरक्षण अधिकारी मो.न.9893290281 तथा श्री अनुज अग्निहोत्री आउटरीच वर्कर मो.न.6264935896, 20 नवम्बर को दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्री दिनेश मालवीय संरक्षण अधिकारी मो.न.8770217901 तथा श्री विवेक विश्वकर्मा एडीईओ मो.न.7000750602 और 20 नवम्बर को रात्रि 10 बजे से अगले दिवस प्रातः 06 बजे तक श्री राजा भदौरिया जिला समन्वयक मो.न.7089824625 तथा श्री मोहन यादव लेखापाल मो.न.9826853743 की ड्यूटी लगाई गई है। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश जैन द्वारा जनसामान्य से आगामी विवाह मुहुर्तो के अवसर पर आयोजित विवाहों में बाल विवाह नहीं करने, बाल विवाह जैसी कुरिति को समाप्त करने एवं बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh