
नौहट्टा पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया, शराब तस्कर और चार वारंटी भी शामिल
सहरसा। नौहट्टा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शराब तस्करी के आरोपी, शराब पीकर हंगामा करने वाला व्यक्ति और न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आरोपी शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से देशी शराब लेकर सुपौल की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चकडुमरिया, सुपौल निवासी राजेंद्र शर्मा को 10 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं, नौहट्टा निवासी मो. सुलेमान उर्फ बौका को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर चार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें धरहरा निवासी महेंद्र दास, चन्द्रायण निवासी श्रवण चौधरी, फेकराही निवासी मो. अजनबी और खोन निवासी पंकज शर्मा शामिल हैं।
पुलिस ने सभी छह गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबार और फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज होने की बात सामने आई है।
Rahui, Nalanda | Aug 22, 2026