#राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछली सरकार के कार्यकाल पर भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती शासन में युवाओं और विद्यार्थियों के लिए चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं में भी जमकर धांधली की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें जब छात्रों को टैबलेट बांटती थीं तो उसमें भी घोटाला कर देती थीं, वहीं स्कूटी वितरण में भी कंपनियों के साथ मिलीभगत कर अनियमितताएं बरती जाती थीं।
सरकारी नौकरियों और भर्ती परीक्षाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के समय भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव था और बार-बार होने वाले पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और युवाओं को बिना किसी भेदभाव व घोटाले के पारदर्शी तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।
#breakingnewswala #RajasthanNews #जयपुरNews #BhajanlalSharma #Jaipur #RajasthanGovt #RecruitmentScam #BNWTV