
जिला स्तरीय प्रशिक्षण में कृषि सखियों को नरवाई प्रबंधन और प्राकृतिक खेती की दी गई जानकारी
-------
कृषि विभाग एवं एनएमएनएफ आत्मा योजनांतर्गत गठित कृषि सखियों का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमे इफ़को इंडियन फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड भोपाल के द्वारा कृषि सखी एवं आत्मा स्टाफ बीटीएम/एटीएम को इफको के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ संजीव सिंह जी द्वारा नरवाई प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इफको बायो डीकंपोजर के उपयोग से पराली को सड़ाकर खाद बना सकते है। इसी प्रकार नैनो डीएपी नैनो यूरिया के उपयोग से भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने एवं वातावरण को स्वच्छ बनाने हेतु उपयोग की सलाह देते हुए उपयोग विधि का विस्तार पूर्वक बताया। कृषि सखियों को बीटीएम रघुवीर सिंह कुशवाह द्वारा कृषि सखियों को बीजामृत जीवामृत दसपरणिआर्क नीमस्त्र बनाने की विधि बताई।
कार्यक्रम में उपस्थित इफ़को के स्टेट मैनेजर आरकेएस राठौर जी ने भी कृषि सखियों को डीएपी के विकल्प के रूप में नैनो डीएपी के उपयोग और यूरिया के उपयोग को कम करके नैनो यूरिया के उपयोग की विधि और लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री केपी भगत द्वारा कृषि सखी को जीवामृत के उपयोग करने व प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी। जैविक और नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने की सलाह दी गई। बीटीएम/एटीएम और कृषि सखियों को निर्देश दिए कि अधिकतम किसानों को प्राकृतिक खेती/रसायन मुक्त खेती के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री केपी भगत, परियोजना संचालक आत्मा रवि आम्रवंशी, इफ़को स्टेट मैनेजर श्री आरकेएस राठौर, एवं सहायक संचालक कृषि जितेंद्र कुमार नामदेव उपस्थित रहे।
#Raisen