बागपत: बाल संरक्षण गृह में बच्चों से मारपीट और धमकाने के आरोप, केयरटेकर के खिलाफ FIR दर्ज
बागपत में बाल संरक्षण गृह से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। दीपावली के अवसर पर डीएम की पत्नी स्वाति सहगल बच्चों से मिलने बाल संरक्षण गृह पहुंची थीं। इस दौरान एक दृष्टिहीन बच्चे ने उनके सामने अपनी पीड़ा बताते हुए आरोप लगाया कि गृह में बच्चों के साथ मारपीट की जाती है और उन्हें धमकाया जाता है।
बच्चे की शिकायत के बाद स्वाति सहगल ने डीएम को पूरे मामले से अवगत कराया। डीएम के स्तर से कराई गई जांच में आरोप सही पाए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद केयरटेकर अंकिता के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।
बताया गया है कि प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वंदना ने मुकदमा दर्ज कराया है। बाल संरक्षण गृह का संचालन घरौंदा वेलफेयर संस्था द्वारा किया जा रहा था।
अब मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर रहेगी।
बागपत, उत्तर प्रदेश
#Baghpat #BreakingNews #ChildProtection #बालसंरक्षणगृह #BaghpatPolice #BagpatDM #UttarPradesh #सीधीबातविदप्रताप
Baghpat, Bagpat | Nov 12, 2026