BAGHPAT DESK : बागपत में 22 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बड़ा जनसेवा कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान दो हजार छात्राओं को साइकिल और दस हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे।
राहुल अवाना के कार्यालय पर साइकिलों को तैयार किया जा रहा है। राहुल अवाना खुद सहयोगियों के साथ तैयारियों में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि छात्राओं को शिक्षा के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े, इसलिए साइकिलें दी जा रही हैं। वहीं सर्दी से राहत दिलाने के लिए जरूरतमंदों को कंबल बांटे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह अभियान का पहला चरण है। आगे भी फेस-2, फेस-3 और फेस-4 के तहत सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Baghpat, Bagpat | Nov 12, 2026