BAGHPAT DESK : बागपत के घोसीयान मोहल्ले में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। विवाद में दो सगे भाई शाहिद और अखलाक घायल हो गए। आरोप है कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शाहिद की गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7 बजे पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Baghpat, Bagpat | Nov 12, 2026