BAGHPAT DESK : बागपत। कोतवाली क्षेत्र में 12 वर्षीय छात्रा मिस्टी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम के दौरान छात्रा के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर एफएसएल भेज दिया है।
दरअसल, 11 नवंबर 2026 को पवन ने डायल-112 के माध्यम से थाना कोतवाली बागपत पुलिस को अपनी 12 वर्षीय पुत्री मिस्टी की मौत की सूचना दी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि 28 अक्टूबर को स्कूल में मिस्टी का पड़ोस में रहने वाली अरसी नाम की छात्रा से झगड़ा हुआ था। इसके बाद मिस्टी का सुभारती मेडिकल कॉलेज मेरठ में उपचार कराया गया था।
पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट दर्शाया गया है। मेडिकल कॉलेज के उपचार संबंधी रिकॉर्ड में पल्मोनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और सेप्टीसीमिया का इलाज किए जाने का भी उल्लेख है। पोस्टमार्�
Baghpat, Bagpat | Nov 12, 2026