BAGHPAT DESK : बागपत के रमाला थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर खड़ाना में दीपावली की रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राष्ट्रपति भवन में तैनात सुरक्षा गार्ड सौरभ कुमार को गोली मारकर घायल करने वाले दोनों वांछित आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर को जनकराज ने गांव के ही धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि दोनों ने तमंचे से उनके बेटे सौरभ को गोली मार दी थी, जबकि दूसरे बेटे विनीत के सिर पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया था।
शुक्रवार 13 नवंबर को रमाला पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी बूढ़पुर रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर ट्यूबवेल के पीछे छिपे हुए हैं।
पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में धीरज गोली लगने से घायल हो गया, जबकि मोनू गन्ने के खेत में घुस गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार
Baghpat, Bagpat | Nov 13, 2026