
कल प्रयागराज में होंगे सीएम योगी, अधिवक्ताओं को चैंबर की चाबी सौंपेंगे
.
#प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल संगम नगरी प्रयागराज के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम हाईकोर्ट क्रिकेट मैदान में आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शाम करीब 3:45 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और लगभग एक घंटे तक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस दौरान अधिवक्ता चैंबर के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अधिवक्ता चैंबर की चाबी प्रतीकात्मक रूप से अधिवक्ताओं को सौंपेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री करीब 5:15 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होंगे। दौरे के दौरान उनके संगम स्थित लेटे हनुमान जी मंदिर के दर्शन करने की भी संभावना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अधिकारियों से माघ मेले की तैयारियों को लेकर जानकारी भी ले सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के भी मौजूद रहने की संभावना है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Sep 13, 2026