
जन्मदिन पर गौसेवा, भारत विकास परिषद ने गौशाला में डाला चारा
महेश कुमार बिड़ला/मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा की ओर से सेवा कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दूधादारी मंदिर के सामने स्थित गौशाला में गौवंश के लिए चारा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौसेवा एवं जीवदया का संदेश दिया।
शाखा सदस्य सावन जी बांगड़ एवं सुरभि जी पोरवाल के जन्मदिन के अवसर पर उनकी ओर से गौशाला में चारा डलवाया गया। सदस्यों ने गौवंश को चारा खिलाकर जन्मदिन को सेवा कार्य के रूप में मनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर शाखा सचिव मुकेश छीपा, दीपेश खंडेलवाल, दीपक तुर्किया, (कोषाध्यक्ष) अभिषेक मंडोवरा, सुदर्शन मुंदड़ा, नेहा तोतला, मीता अटल, प्रकाश जागेटिया, कमलेश लाठी सहित परिषद के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों में सेवा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। गौशाला में उपस्थित लोगों एवं आसपास के नागरिकों ने भारत विकास परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना की। परिषद सदस्यों ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को सेवा और जीवदया से जोड़ना समाज में सकारात्मक संस्कारों को बढ़ावा देता है।