बरोठा पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार
* ग्राम कैलोद में नेमीचंद के खेत स्थित मकान पर पुलिस ने मारा छापा।
* मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹43,700 नगद और ताश की गड्डी जब्त।
* ऑपरेशन प्रहार के तहत बरोठा पुलिस की कार्रवाई।
गिरफ्तार आरोपी:
* नेमीचंद पटेल (40) निवासी कैलोद।
* ताराचंद सोनगरा (35) निवासी सिया।
* पवन मीणा (38) निवासी रुद्रवासा।
* महेंद्र कलवा (37) निवासी पदमपुरा।
* भेरूलाल चौहान (33) निवासी सिया।
* कालू सोनगरा (29) निवासी सिया।
* नरेंद्र मीणा (38) निवासी डबल चौकी।
* जाहिद खान (38) निवासी उत्तम नगर, देवास।
* साबिर शाह (38) निवासी बैरागढ़, देवास।
* बंसीलाल कुमावत (48) निवासी सिया।
* अंकित चौधरी (29) निवासी डबल चौकी।
कार्रवाई: थाना प्रभारी निरीक्षक सविता सिंह जाटव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 नवंबर को दबिश दी। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।