पहली बार छलके अनंत सिंह की आँखों से आँसू! 😢
#AnantSingh #अनंतसिंह #AnantSinghNews #BiharNews #BiharPolitics #BiharNewsToday #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #PatnaNews #BarhNews #बिहारखबर #BiharKhabar #EmotionalMoment #अनंतदासिंह
30 अगस्त को पटना से सटे बाढ़ में 4 युवकों की मौत के बाद माहौल बेहद गमगीन है। परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह भी इस दर्दनाक घटना को देखकर भावुक हो गए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अनंत सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और उन्हें ढांढस बंधाया।
सामने मौजूद लोगों के बीच अनंत सिंह का यह भावुक रूप देखकर हर कोई भावुक नजर आया। आमतौर पर अपने बेबाक और मजबूत अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अनंत सिंह इस बार अपनों का दर्द देखकर खुद को रोक नहीं पाए। उनका यह भावुक पल अब चर्चा का विषय बना हुआ है।